बेलागंज पैक्स चुनाव: नामांकन जांच में 4 प्रत्याशी बाहर, 106 मैदान में

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 23 May 2026 7:20 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Gayaji News: बेलागंज प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए दाखिल 110 नामांकन पत्रों की जांच में 4 नामांकन रद्द किए गए. जिसके बाद 106 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं.

विज्ञापन

Gayaji News(अजीत कुमार): बेलागंज प्रखंड के पांच पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई. यह प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान विभिन्न पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई. जांच के दौरान दस्तावेजों में त्रुटि और आवश्यक कागजात की कमी पाए जाने पर तीन सदस्य पद और एक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया.

चार नामांकन रद्द

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पैक्स चुनाव के लिए सदस्य एवं अध्यक्ष पद पर कुल 110 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. समीक्षा के बाद चार नामांकन रद्द किए गए हैं, जिसके बाद अब कुल 106 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं.

26 मई तक नाम वापस लेने का मौका

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है. सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों की नियमानुसार जांच की गई है. वहीं प्रत्याशियों को 26 मई तक नाम वापस लेने का अवसर दिया गया है. इसके बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे.

प्रखंड कार्यालय में समीक्षा के दौरान प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई. प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारी की गई थी.

Also Read: गया में हमले पर बोले मांझी, कुछ लोग फूल तो कुछ पत्थर बरसाते हैं

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन