AIIMS INI CET का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 May 2026 11:11 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

AIIMS INI CET Result 2026: देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. AIIMS INI CET July 2026 सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 16 मई 2026 को आयोजित Institute of National Importance Combined Entrance Test यानी INI CET परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

AIIMS INI CET Result 2026: एम्स आईएनआई सीईटी का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवारों की रैंक और परसेंटाइल डिटेल्स भी दी गई हैं. इस बार खास बात ये है कि AIIMS ने क्वालिफाई नहीं करने वाले उम्मीदवारों की भी परसेंटाइल जानकारी जारी की है. अब जल्द ही अलग-अलग कोर्स और कैटेगरी के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे.

किन कोर्सेज के लिए होता है INI CET?

AIIMS INI CET परीक्षा देश के बड़े मेडिकल संस्थानों में PG मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इसके जरिए MD, MS, DM, MCh और MDS जैसे कोर्स में दाखिला मिलता है. इस परीक्षा के स्कोर को AIIMS, JIPMER, PGIMER और NIMHANS जैसे बड़े संस्थान मान्यता देते हैं.

ऐसे चेक करें AIIMS INI CET Result 2026

  • सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर INI CET July 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगा.
  • अब Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • रिजल्ट और रैंक डिटेल्स चेक करें.
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.

कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग परसेंटाइल

AIIMS की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल तय किया गया है.

  • UR, EWS, Sponsored, Deputed, Foreign National और OCI उम्मीदवारों के लिए 50 परसेंटाइल जरूरी है.
  • OBC, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 45 परसेंटाइल तय किया गया है.
  • Bhutanese Nationals के लिए भी 45 परसेंटाइल रखा गया है.

रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर कटऑफ पर टिकी हुई है. AIIMS जल्द ही कोर्स वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स जारी करेगा. इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्हें कौन से संस्थान में एडमिशन मिलने की संभावना है. कटऑफ जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसमें सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola