अग्निवीर रैली का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

अग्निवीर रैली की फाइल फोटो (Image: X)
Agniveer Rally Result 2026: इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. Join Indian Army की तरफ से Agniveer Rally Result 2026 जारी कर दिया गया है. अब सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
Agniveer Rally Result 2026: अग्निवीर रैली भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Agniveer, ARO, ZRO, Agniveer Women, Sepoy Pharma और Soldier Technical समेत कई पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई थी. अग्निवीर भर्ती रैली का रिजल्ट क्षेत्रवार जारी किया गया है.
Agniveer Rally Result 2026 चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए Agniveer Rally Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर Agniveer Rally Result 2026 खुल जाएगा.
- रिजल्ट को ध्यान से देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
Agniveer Rally Result 2026 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
अगर रिजल्ट में आपका चयन हुआ है, तो आपको अगले चरण की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए. आगे की जानकारी, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट और अन्य जरूरी अपडेट भी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.
अग्निवीर रैली भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन और एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी. भर्ती परीक्षा का आयोजन 01 जून से 15 जून 2026 के बीच किया गया और एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी किए गए.
ये भी पढ़ें: अग्निवीर वायु भर्ती Intake 2027 के लिए आवेदन शुरू, 550 रुपये फीस, जानें कैसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










