UP Police कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द, जानें कहां करें चेक

पुलिस कांस्टेबल की सांकेतिक फोटो (Canva)
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ति एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है.
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) किसी भी समय UP Police Constable Result 2026 जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. जिन उम्मीदवारों ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
UP Police Constable भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे. इसके बाद परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई. परीक्षा से पहले 1 जून को एग्जाम सिटी स्लिप और 4 जून को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. वहीं, 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी. अब बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है.
ऐसे चेक करें UP Police Constable Result 2026
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Registration Number, Enrollment Number या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद Date of Birth भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. सबसे पहले Physical Standard Test (PST) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की लंबाई, सीना और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी.
इसके बाद Physical Efficiency Test (PET) आयोजित होगा. PET में सफल होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. आखिर में मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में की UPSC की तैयारी, मां बनने के बाद शहनाज बनीं IPS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










