पुलिस पहुंची तो जलती चिता छोड़ भागे लोग, महिला की मौत बनी रहस्य

Updated:
विज्ञापन
gaya news

सांकेतिक तस्वीर

Gaya News: गया के बिसार गांव में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार किया जा रहा था. पुलिस पहुंचते ही लोग जलती चिता छोड़कर भाग गए. मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gaya News(उदय शंकर): मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कईया पंचायत के बिसार गांव में 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बिसार करघा वाली सुनसान जगह पर ले जाकर अंतिम संस्कार शुरू कर दिया था. इसी दौरान मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही स्थानीय लोग जलती चिता छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने चिता पर जल रहे अर्धजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नीतीश कुमार यादव की 23 वर्षीय पत्नी गीता कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. इसी विवाद के बीच महिला की संदिग्ध मौत हुई है. गांव के लोग इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि कुछ हत्या की आशंका जता रहे हैं. घटना दोपहर तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या ससुराल वालों ने की है. मृतका का मायका फतेहपुर क्षेत्र में है.

क्या कहते हैं अपर थाना अध्यक्ष

अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि अर्धजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मौत के कारणों से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच और पूछताछ की जा रही है.

Also Read: शादी की बात करने निकले थे लोग, रास्ते में हादसे ने छीन ली बेटे की जिंदगी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन