शादी की बात करने निकले थे लोग, रास्ते में हादसे ने छीन ली बेटे की जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद लोग,मृतक की तस्वीर

Aurangabad News: औरंगाबाद के संडा बालुगंज रोड पर ऑटो और इनोवा की टक्कर में 17 वर्षीय छात्र दीना भुइयां की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब लोग शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे.

विज्ञापन

Aurangabad News(अंबुज पांडेय): औरंगाबाद में ऑटो से टक्कर के बाद इनोवा कार पलट गया, जिससे एक की मौत हो गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी मुन्ना भुइयां के पुत्र दीना भुइयां 17 वर्ष के रूप में की गई है. वहीं उसी गांव के दिनेश भुइयां, गौतम भुइयां और लवकुश भुइयां दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना में घायल ऑटो चालक को भी गंभीर चोट आई है. लेकिन खबर लिखे जाने तक ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना संडा बालुगंज रोड पर जौड़ा और करमडीह गांव के बीच की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार आ रहे इनोवा कार ऑटो से टकराने के बाद सड़क किनारे खेत में पलट गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीना भुइयां की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह गांव के स्वर्गीय विमलेश भुइयां के पुत्र सुनील भुइयां की शादी को लेकर लड़का पक्ष के लोग लड़की देखने के लिए देव थाना क्षेत्र के केताकी के पास स्थित ढाबी गांव जा रहे थे. गांव का ही नन्हकु भुइयां भाड़े पर इनोवा कार चलाता था और उसी वाहन से सभी लोग लड़की देखने निकले थे. परिजनों के अनुसार, जब इनोवा जौड़ा और करमडीह गांव के बीच पहुंची, तब चालक ने आगे चल रहे ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान इनोवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

इनोवा खेत में पलट गई

टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. घटना की सूचना मिलने पर अंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त इनोवा तथा ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया. एसएचओ राहुल राज ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दीना भुइयां के शव को पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने बताया कि दीना भुइयां अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर का छात्र था. उसकी असामयिक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read: बैंक में जमा करने थे पैसे, 12 लाख से ज्यादा लेकर गायब हुआ मैनेजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन