बिहार की बेटी 'सृष्टि सिंह' ने रचा इतिहास, पायलट बन सारण का मान बढ़ाया, जानें सफलता का राज
सृष्टि सिंह अपने परिजन के साथ
Saran News : सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के त्रिलोकचक पंचायत अंतर्गत इशमेला गांव की रहने वाली सृष्टि सिंह ने पायलट बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने डीजीसीए (DGCA) ग्राउंड क्लासेज सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने सपनों की उड़ान की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है.
Saran News : (अमित) सारण जिले के दिघवारा प्रखंड के त्रिलोकचक पंचायत अंतर्गत इशमेला गांव की रहने वाली सृष्टि सिंह ने पायलट बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने डीजीसीए (DGCA) ग्राउंड क्लासेज सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने सपनों की उड़ान की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है. उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.
ग्रामीण परिवेश से निकलकर तय की सफलता की राह
सृष्टि सिंह त्रिलोकचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और प्रतिमा सिंह की पुत्री हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में रहकर पूरी की. इसके बाद शक्ति शांति अकादमी, आमी से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूरी की.
हैदराबाद में पूरी की पायलट ट्रेनिंग की अहम पढ़ाई
स्कूली शिक्षा के बाद सृष्टि ने हैदराबाद स्थित एवियाकंस पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया और वहां डीजीसीए ग्राउंड क्लासेज की पढ़ाई पूरी की. यह प्रशिक्षण पायलट बनने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है.
एयरलाइन कैडेट प्रोग्राम है अगला लक्ष्य
सृष्टि ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य एयरलाइन कैडेट प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करना है. इसके बाद वह फ्लाइंग ट्रेनिंग हासिल कर कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी.
पायलट बनने के लिए जरूरी होती हैं ये पढ़ाइयां
डीजीसीए ग्राउंड क्लासेज में छात्रों को एयर नेविगेशन, मेट्रोलॉजी, एयर रेगुलेशन और विभिन्न तकनीकी विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. इन विषयों में सफलता पायलट बनने की प्रक्रिया के लिए अनिवार्य मानी जाती है.
बचपन से था आसमान छूने का सपना
अमेरिका से आए सृष्टि के चाचा संजीव सिंह ने बताया कि बचपन से ही सृष्टि का सपना पायलट बनने का था. उसने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. अब वह अपने सपने को साकार करने के और करीब पहुंच गई है.
बधाई देने वालों का लगा तांता
सृष्टि की सफलता पर त्रिलोकचक पंचायत के मुखिया गुड़ेश्वर सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रतिमा सिंह, संजीव सिंह, सविता सिंह, सुनील सिंह समेत कई लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
Also Read : सीवान में सम्राट चौधरी का एलान, चीनी मिल हम लगाएंगे, डीएम जमीन खोजें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










