Toxic Office Environment: ऑफिस में ताने और बदतमीजी से परेशान? प्रेमानंद जी महाराज के उपाय बदल देंगे हालात

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Dec 2025 2:27 PM

विज्ञापन

Toxic Office Environment (AI Image)

Toxic Office Environment: प्रेमानंद जी महाराज से एक व्यक्ति ने ऑफिस के टॉक्सिक माहौल के बारे में बात की. उसने ऑफिस में अक्सर होने वाले भेदभाव, बदतमीजी, तानों और कटु बातों को लेकर सवाल किया. व्यक्ति की परेशानियां सुनकर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Toxic Office Environment:  लोग सालों-साल मेहनत और पढ़ाई करते हैं, तब जाकर उन्हें एक नौकरी मिलती है. नौकरी मिलते ही लोगों के मन में एक अलग उत्साह जाग जाता है. कई लोगों को एक नौकरी से अपने सपने पूरे करने की दिशा मिल जाती है. लोगों को लगने लगता है कि आखिरकार अब वह समय आ गया है जब वे घर की जिम्मेदारियां और अपने तथा परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. लेकिन क्या हो जब उनके इन आशाओं पर उनके काम का स्थान यानी दफ़्तर ही पानी फेर दे? दफ्तर का माहौल इतना टॉक्सिक हो जाए कि वहां रहना मुश्किल हो जाए. जिस नौकरी के लिए आपने इतनी मेहनत की, वही उस समय बेकार लगने लगे. ऐसे ही अपने दफ्तर के माहौल से परेशान एक व्यक्ति प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे और उनसे अपनी परेशानियों को साझा किया.

“ऑफिस में लोग परेशान करते हैं, क्या करूं?” – व्यक्ति का सवाल

वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी के आश्रम में पहुंचे एक व्यक्ति ने सवाल करते हुए पूछा-“ऑफिस में अपमान, तिरस्कार, निंदा होती है, मज़ाक उड़ाया जाता है और कटु बातें बोली जाती हैं. ऐसे में काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्या किया जाए?”

प्रेमानंद महाराज का जवाब

व्यक्ति के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज जी ने कहा- “ऐसी स्थिति में आपको निराश होने की जगह उत्साहपूर्वक कार्य करना चाहिए. यदि आप गलत हैं, तो उसमें सुधार करना चाहिए, और यदि आप सही हैं, तो बेपरवाह होकर कार्य करना चाहिए. आपको किसी की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.”

इस पर एक महिला ने उनसे कहा कि “महाराज जी, यह सब सहन नहीं होता है”. इस पर प्रेमानंद महाराज ने महिला को नाम जप करने की सलाह दी.

कब तक सहन करें? क्या परिस्थिति बदलने के लिए कुछ कर नहीं सकते?

व्यक्ति ने महाराज से पूछा- “महाराज, हम कब तक सहन करें? क्या परिस्थितियों को बदलने के लिए कुछ कर नहीं सकते?”

इस पर महाराज जी ने कहा-“हमें जीवन भर सहन करना चाहिए. परिस्थितियों को बदला नहीं जा सकता. आप कहीं भी भाग कर चले जाएं, आपको इन सब चीज़ों का सामना करना पड़ेगा. आप केवल एक ही काम कर सकते हैं- मजबूती से लड़ना. आपको सहनशील बनकर लड़ते रहना होगा.” उन्होंने कहा- “जो सहन कर लेता है, परिस्थितियों से नहीं हारता, वही महात्मा कहलाता है.  एक बार जब आप सहनशील बन जाते हैं, तब आपको बुरा लगना बंद हो जाता है. क्योंकि सहनशील बनने के लिए अहंकार को भगवान के चरणों में छोड़ना पड़ता है. इसके बाद बुरा लगना बंद हो जाता है.”

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्यों मिलता है पिछले जन्म का फल इस जन्म में? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: पत्नी जब प्रेम भूलकर झूठ बोलने लगे, छल-कपट करने लगे, तो क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज ने इस पर क्या कहा

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्या छोटों से पैर छुआने या प्रणाम करवाने से बड़ों का पुण्य घट जाता है? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola