कब है नरसिंह द्वादशी, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Narasimha Dwadashi 2026: नरसिंह द्वादशी 2026 में 28 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी. जानें द्वादशी तिथि का आरंभ और समापन समय, व्रत का दिन, पारण मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व.
Narasimha Dwadashi 2026: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को नरसिंह द्वादशी का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की याद दिलाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. वर्ष 2026 में यह पर्व 28 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा.
नरसिंह द्वादशी के लिए शुभ तिथि और मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि 27 फरवरी 2026 को रात 10:32 बजे से शुरू होगी और 28 फरवरी को रात 8:43 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर व्रत 28 फरवरी को रखा जाएगा. व्रत का पारण 1 मार्च 2026 को किया जाएगा.
नरसिंह द्वादशी की पूजा विधि
- इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करें. इसके बाद पीले रंग के साफ वस्त्र पहनें.
- पूजा स्थान पर एक लकड़ी की चौकी रखें और उस पर पीला कपड़ा बिछाएं. चौकी पर भगवान नरसिंह की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. साथ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर भी रखें.
- इसके बाद जल से आचमन करें और पीला चंदन, रोली, अक्षत, फूल और माला अर्पित करें. भगवान को मिठाई, फल, केसरिया खीर या हलवा का भोग लगाएं.
- फिर घी का दीपक और धूप जलाकर मंत्र, चालीसा और व्रत कथा का पाठ करें. अंत में आरती करें और पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांग लें.
नरसिंह द्वादशी का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, जब असुरराज हिरण्यकश्यप ने अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर दीं और अपने पुत्र प्रह्लाद को मारने का प्रयास किया, तब भगवान विष्णु ने खंभे से प्रकट होकर नरसिंह अवतार लिया. यह रूप आधा सिंह और आधा मनुष्य था. भगवान नरसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की और अधर्म का अंत किया.
यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति और विश्वास से भगवान अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करते हैं. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से पूजा करने से भय, नकारात्मकता और दुख दूर होते हैं. साथ ही जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










