होली पर इस रेसिपी से बनाएं केले का रायता, खाकर बच्चों का खिल उठेगा चेहरा

Holi Special Banana Raita: होली के मौके पर वैसे तो आप कई तरह के पकवान बनाएंगे. इन सभी पकवानों के साथ आप इस बार केले का रायता भी ट्राई करके देखें. इस टेस्टी डिश को हर कोई पसंद करेगा.
Holi Special Banana Raita: होली के मौके पर घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है. उनके स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं. मेहमानों के साथ-साथ बच्चों की पसंद का भी ख्याल रखा जाता है. होली के खास मौके पर चटपटे व्यंजन तो बहुत सारे बनाते होंगे. वहीं मीठे में गुजिया और पुआ के अलावा अगर आप कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो केले का रायता ट्राई करें. होली पर डेजर्ट की कमी पूरी करने के लिए यह बहुत ही शानदार रेसिपी है. अब इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं.
केले का रायता बनाने की सामग्री
- केले (पके हुए) – 4
- दही – 1 किलो
- चीनी – 2 कप
- इलायची पाउडर – 1 टेबल स्पून
- देसी घी – 2-3 टेबल स्पून
- नारियल (कद्दूकस) – 3-4 टेबलस्पून
- चिरौंजी – 2 टेबलस्पून
- किशमिश – 10-15
- काजू – 2 टेबलस्पून
- बादाम – 2 टेबलस्पून
- मखाने – 4 टेबलस्पून
यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी
केले का रायता बनाने की विधि
- केले का रायता बनाने के लिए पहले केलों को छीलकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें.
- अब दही लेकर इसे अच्छी तरह फेंट लें.
- फिर इस दही में आप पिसी हुई चीनी और थोड़ा इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- फिर इस दही में कटा हुआ केला डालकर मिला लें.
- अब आप एक कड़ाही में 2-3 चम्मच घी गर्म करके इसमें कसा हुआ नारियल डालकर अच्छी से भून लें.
- फिर इसमें चिरौंजी, काजू, किशमिश और बादाम डालकर मिला लें.
- इस तड़के को आप रायते में डाल कर मिक्स कर लें.
- अब आपका केले का स्वादिष्ट और मीठा रायता बनकर तैयार हो चुका है.
- अब आप इसे भुने हुए मखानों से गार्निश करने के बाद ठंडा करके सर्व करें.
यह भी पढ़ें: इस बार होली पर बनाएं टूटी-फ्रूटी गुजिया, मेहमान भी हो जाएंगे खुश
यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










