ePaper

इस बार होली पर बनाएं टूटी-फ्रूटी गुजिया, मेहमान भी हो जाएंगे खुश

Updated at : 25 Feb 2026 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Tutti Frutti Gujiya

टूटी-फ्रूटी गुजिया रेसिपी (Image-Gemini)

Holi Special Tutti Frutti Gujiya: होली के मौके पर वैसे तो आपने कई तरह के गुजिया का स्वाद चखा होगा. इस बार हम आपको एक स्पेशल टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे जरूर ट्राई करके देखें.

विज्ञापन

Holi Special Tutti Frutti Gujiya: होली के मौके पर खुशियों का रंग बढ़ाने के लिए हम सभी तरह-तरह के पकवान बनाते हैं. इन पकवानों में गुजिया का नाम नहीं आए ऐसा तो हो नहीं सकता है. गुजिया भी एक नहीं बल्कि कई तरीके से बनाई जाती है. जैसे चॉकलेट गुजिया, बेक्ड गुजिया, मावा गुजिया, सूजी नारियल गुजिया और गुलकंद गुजिया आदि. आज हम आपको एक स्पेशल टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की रेसिपी बताएंगे. यह गुजिया खाने में बहुत ही मजेदार होता है. तो चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं.

टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की सामग्री

  • 200 ग्राम मैदा
  • तीन चम्मच घी
  • डेढ़ सौ ग्राम खोया
  • तीन चम्मच सूजी
  • पांच चम्मच नारियल का चूर्ण
  • चार इलायची
  • एक कटोरी पिसी हुई चीनी
  • रंग बिरंगी टूटी-फ्रूटी

यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी

टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने की विधि

  • टूटी-फ्रूटी गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्का ब्राउन होने तक घी में भून लें.
  • फिर आप नारियल का चूर्ण और खोए को भी धीमी आंच पर भूनकर सूजी में मिक्स कर लें.
  • इसके बाद इलायची पाउडर और टूटी फ्रूटी को स्टफिंग में डाल लें.
  • अब आप गुजिया बनाने के लिए मैदा में घी डालकर इसे अच्छी तरह मसल लें और फिर पानी डालकर आटा तैयार कर लें.  
  • इसके बाद फिर आप छोटे-छोटे लोई काटकर इसे पूरी की तरह बेल लें.
  • अब स्टफिंग को पूरी में भरकर इसके किनारों को पानी से चिपका लें.
  • गुजिया का शेप देने के लिए आप चाहें तो सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अब आप मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म करके इसमें गुजिया को हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.  
  • अब आपकी टूटी-फ्रूटी गुजिया बनकर तैयार हो चुकी है और आप इसे सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: होली पर ट्राई करें सुपर टेस्टी रोज मिल्क, स्वाद चखते ही हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें: होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola