होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ

Updated:
विज्ञापन

गुड़ मालपुआ रेसिपी (Image-Gemini)

Holi Special Gud Malpua: इस बार होली के मौके पर आप गुड़ मालपुआ को खाकर देखें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का दिल करता है.

विज्ञापन

Holi Special Gud Malpua: बिना मालपुआ खाए होली के त्योहार में मजा नहीं आता है. आज हम आपको होली स्पेशल गुड़ मालपुआ बनाने की रेसिपी बताएंगे. होली के मौके पर आप घर आए मेहमानों को भी यह स्वादिष्ट मालपुआ खिला सकते हैं. यकीन मानिए इस मालपुआ को खाने के बाद मेहमान आपके इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे. यह मालपुआ इतनी टेस्टी होती है कि इसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे. आइए अब आपको इसे बनाने रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

होली स्पेशल गुड़ मालपुआ बनाने की सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • आधा कप गुड़ (कसा हुआ)
  • 1/4 कप दूध
  • एक चुटकी इलायची पाउडर
  • एक चुटकी सौंफ
  • तलने के लिए घी
  • सजावट के लिए कटे हुए मेवे

होली स्पेशल गुड़ मालपुआ बनाने की विधि

  • इस मालपुआ को बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा, गुड़, इलायची पाउडर और सौंफ के बीज मिलाएं.
  • फिर इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और तब तक फेंटें जब तक चिकना घोल तैयार न हो जाए.
  • इस घोल को आप गाढ़ा ही रखें.
  • अब आप कड़ाही में घी गरम करके उसमें एक करछी घोल को गोलाकार में फैलाते हुए डालें.
  • फिर आप मालपुआ को दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से पका लें.

यह भी पढ़ें: Malpua Recipe: होली पर दें मीठे का तड़का, बनाएं लाजवाब मालपुआ, जानें आसान रेसिपी

  • ध्यान रहे कि यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होना चाहिए.
  • अब आप इस मालपुआ को घी से निकालकर पेपर टॉवल से ढकी प्लेट पर रख दें.
  • इससे पुआ का एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा.
  • अंत में आप इसे कटे हुए मेवों से सजाकर गरमा गरम सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Malpua Recipe: त्योहार की मिठास बढ़ाएं इस लजीज मालपुआ से, हर बाइट में मिलेगा देसी स्वाद

यह भी पढ़ें: Shahi Malpua Recipe: घर पर बनाएं एकदम रुई जैसा सॉफ्ट शाही मालपुआ, स्वाद ऐसा की खाने के बाद हर मेहमान करेंगे जमकर तारीफ 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola