Holi Special Rose Milk: होली के मौके पर आप तरह-तरह के पकवान बनाने की प्लानिंग कर रहे होंगे. इन पकवानों में बच्चे और बड़े सभी की पसंद का ख्याल रखा जाएगा. ऐसे में हम आपको आज होली स्पेशल रोज मिल्क बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. बाकी पकवानों के साथ आप इसे मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसका स्वाद सही मायने में सुपर टेस्टी होता है. बच्चे क्या बड़े भी इसे पीकर खुश हो जाएंगे.
रोज मिल्क बनाने की सामग्री
- फुल क्रीम दूध – 2 कप
- गुलाब शरबत/रोज सिरप – 2 टेबलस्पून
- चीनी – स्वादानुसार
- इलायची पाउडर – 1 चुटकी
- दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा (ऑप्शनल)
- चक्र फूल – 1 (ऑप्शनल)
- सूखी गुलाब की पंखुड़ियां – सजाने के लिए
- बर्फ – अगर ठंडा करना है
यह भी पढ़ें: बादाम फिरनी की मिठास से खूब जमेगा होली का रंग, आसान है रेसिपी
रोज मिल्क बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को धीमी आंच पर उबाल लें.
- फिर इसमें आप दालचीनी और चक्र फूल डाल कर 2-3 मिनट तक पका लें.
- ध्यान रखें कि यह पूरी तरह ऑप्शनल है, यानी आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं.
- अब आप गैस बंद कर दें और दूध को हल्का ठंडा होने दें.
- इसके बाद आप इसमें गुलाब शरबत और इलायची पाउडर मिक्स कर दें.
- फिर इसमें आप जरूरत के अनुसार चीनी मिलाएं.
- इन सभी चीजों को डालने के बाद अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसे आप थोड़ा ठंडा करने के लिए फ्रिज में डाल दें.
- अब आप इसे गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर दें.
यह भी पढ़ें: होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ
यह भी पढ़ें: होली पर बेक्ड गुजिया से करें मुंह मीठा, नोट करें सिंपल रेसिपी
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
