होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

Updated:
विज्ञापन
होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

Special Thandai For Holi: होली के दिन सर्व करना है मेहमानों को सर्व स्पेशल ड्रिंक, तो यहां दिए गए रेसिपी से तैयार करें स्पेशल ठंडाई.

विज्ञापन

Special Thandai For Holi: होली आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. होली रंगों, खुशियों और मिठास का त्योहार है. इस दिन हर घर में उत्सव का माहौल होता है. लोग अपने बच्चों के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं, घर की सजावट करते हैं और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. होली के दिन घर पर स्पेशल ठंडाई जरूर बनाई जाती हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बना देती है. अगर आप भी इस होली अपने घर पर परिवार वालों से लेकर मेहमानों तक के लिए ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. यहां दी गई आसान और खास रेसिपी से आप बड़ी ही आसानी से घर पर ठंडाई तैयार कर सकते हैं. 

होली स्पेशल ठंडाई बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • चीनी – स्वादानुसार
  • बादाम – 10–12
  • काजू  –  8–10
  • पिस्ता – 8–10
  • खरबूजे के बीज – 1 चम्मच 
  • सौंफ – 1 चम्मच 
  • काली मिर्च – 6–8 दाने
  • इलायची – 4–5
  • केसर – 10–12 धागे
  • गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी) – सजाने के लिए

होली स्पेशल ठंडाई बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप बादाम, काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च और इलायची को 2–3 घंटे पानी में भिगो दें. अब भीगी हुई सामग्री को थोड़ा सा दूध डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें. 
  • एक बर्तन में दूध को उबालें और ठंडा होने दें. अब दूध में तैयार पेस्ट, चीनी और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद आप इस ठंडाई को छान लें, आप ऐसे भी पी सकते हैं. आप इसे 2–3 घंटे फ्रिज में रख दें, जिससे ये अच्छे से ठंडा हो जाए. 
  • अब तैयार है आपका होली स्पेशल ठंडाई, इसे गिलास में निकालकर ऊपर से कटे पिस्ता-बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालें और ठंडी-ठंडी ठंडाई सर्व करें. इसी तरह आप होली के दिन स्पेशल ठंडाई तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Holi Gujiya Recipe: घर पर ऐसे बनाएं होली स्पेशल क्रिस्पी गुजिया, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: इस होली मेहमानों को खिलाएं चॉकलेट गुजिया, नोट करें सिंपल रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola