ePaper

होली पर बेक्ड गुजिया से करें मुंह मीठा, नोट करें सिंपल रेसिपी

Updated at : 22 Feb 2026 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Baked Gujiya Recipe In Hindi

बेक्ड गुजिया रेसिपी (Image-Gemini)

Holi Special Baked Gujiya: होली के मौके पर आप बेक्ड गुजिया खिलाकर घर वालों का मुंह मीठा कीजिए. इसका स्वाद उन्हें खूब पसंद आएगा. अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Holi Special Baked Gujiya: होली का त्योहार नजदीक है और आप इस मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाने का प्लान कर रहे होंगे. पकवानों की इस लिस्ट में आप बेक्ड गुजिया को भी शामिल करें. इस गुजिया को आप बहुत ही आसान तरीके से बना सकते हैं. इसका स्वाद भी हर किसी को पसंद आता. इसका स्वाद बाकी गुजिया से अलग होने की वजह से खाने वाले इसकी बार-बार डिमांड करेंगे. अब आपको इसे बनाने की आसान वाली रेसिपी बताते हैं.

बेक्ड गुजिया बनाने की सामग्री

  • 450 ग्राम मैदा
  • 2 ग्राम नमक
  • 20 मिली. रिफाइंड तेल
  • 200 ग्राम मार्जरीन
  • 230 मिली.
  • 600 ग्राम खोया
  • 100 ग्राम नारियल पाउडर
  • 100 ग्राम काजू
  • 100 ग्राम चीनी
  • 2 ग्राम छोटी इलायची पाउडर
  • 200 किशमिश
  • 20 ग्राम चिरौंजी

यह भी पढ़ें: Malpua Recipe: त्योहार की मिठास बढ़ाएं इस लजीज मालपुआ से, हर बाइट में मिलेगा देसी स्वाद

बेक्ड गुजिया बनाने की विधि

  • बेक्ड गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, नमक, तेल और पानी डालक अच्छी तरह मिला लें.
  • इस डो को आप अच्छी तरह गूंथ लें.
  • अब आप इस डो को बेल लें और मार्जरीन को बीच में फैलाएं.
  • फिर आप एक लिफाफा बनाने के लिए इसके सिरों को सील कर लें.
  • अब आप इसे 10 मिनट के लिए रेस्ट कर दें.
  • इसके बाद इसे धीरे से रोल करें और एक किताब की तरह फोल्ड करके रेस्ट दें.
  • अब आप इन सारी सामग्री को एक बाउल में अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • फिर आप हर गोलाकार में एक चम्मच फीलिंग रखें और इसे गुजिया का आकार दें.
  • इन सभी गुजिया को आप बेकिंग ट्रे में रखे और इन पर हल्का सा दूध लगा दें.
  • इन्हें आप 230 डिग्री पर 30 मिनट के लिए बेक करके फिर सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: होली पर उठाएं स्वाद से भरी दाल कचौड़ी का आनंद, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: होली पर इस रेसिपी से बनाए सुपर टेस्टी गुड़ मालपुआ

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola