ePaper

मार्केट में जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी उछाल, क्या खत्म हुआ मंदी का डर?

Updated at : 25 Feb 2026 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Stock Market 25 February 2026

भारतीय शेयर बाजार, 25 फरवरी 2026

Indian Stock Market 25 February 2026: शेयर बाजार में आज रौनक दिखी है. सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं. जानें आखिर क्यों अचानक बदल गया है ग्लोबल मार्केट का पूरा मूड.

विज्ञापन

Indian Stock Market 25 February 2026: बुधवार की सुबह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों वाली रही है. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद, आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान में नजर आए, जिससे निवेशकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है.

Indian Stock Market: क्या है बाजार की ताजा स्थिति?

आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही जोश में दिखा है. सेंसेक्स (Sensex) करीब 304 अंकों की तेजी के साथ 82,530 पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty 50) भी 87 अंक चढ़कर 25,512 के पार निकल गया है. बाजार के जानकारों का कहना है कि शेयरों की कीमतें काफी गिर चुकी थीं, इसलिए अब खरीदारी वापस लौट रही है. विशेष रूप से आईटी (IT) और मेटल सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है.

Indian Stock Market: क्यों आई बाजार में यह तेजी?

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी बाजार हैं. अमेरिका में टेक्नोलॉजी शेयरों (AI Stocks) को लेकर जो डर बना हुआ था, वह अब थोड़ा कम होता दिख रहा है. इसका असर पूरी दुनिया के बाजारों पर पड़ा है. भारत के साथ-साथ जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी आज जबरदस्त रौनक देखने को मिली है. कोरियाई बाजार तो इस साल अब तक 43% की बढ़त बना चुका है.

Indian Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण का क्या होगा असर?

बाजार एक्सपर्ट अजय बग्गा के अनुसार, हालांकि शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन सबकी नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण पर टिकी हैं. ट्रंप की नीतियों, ईरान के साथ तनाव और ट्रेड टैरिफ (Taxes) को लेकर आने वाले बयान बाजार की दिशा बदल सकते हैं. अगर वहां से कोई नेगेटिव खबर आती है, तो बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव दिख सकता है.

Indian Stock Market: सोना और चांदी क्यों हो रहे हैं महंगे?

एक तरफ जहां शेयर बाजार सुधर रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोना और चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. वहीं चांदी भी 2.65 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई है. दुनिया भर में जारी तनाव और अनिश्चितता के कारण लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भाग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सोना लगातार पांचवें दिन महंगा, चांदी की कीमतों में आई गिरावट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola