Premanand Ji Maharaj: क्यों मिलता है पिछले जन्म का फल इस जन्म में? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2025 10:30 AM

विज्ञापन

जीवन और कर्म पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज

Premanand Ji Maharaj: पूर्व जन्म और कर्मफल को लेकर लोगों के मन में हमेशा सवाल उठते रहते हैं. कई इसे सच मानते हैं तो कई अंधविश्वास कहते हैं. वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने एक प्रवचन में इसी विषय पर पूछे गए सवाल का सरल भाषा में जवाब दिया, जो भक्तों को काफी प्रभावित कर गया.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: पूर्व जन्म और कर्मफल को लेकर लोगों में हमेशा जिज्ञासा रहती है. कई लोग मानते हैं कि पिछले जन्म में किए गए कर्मों का फल इस जन्म में मिलता है, जबकि कुछ इसे पूरी तरह मिथक कहते हैं. इसी विषय पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान एक महिला के सवाल का विस्तार से जवाब दिया. उनका जवाब सुनकर वहां बैठे लोग भी काफी प्रभावित हुए.

महिला ने पूछा— पिछले जन्म का फल इस जन्म में क्यों मिलता है?

प्रवचन के दौरान एक महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि अगर हम कोई कर्म पिछले जन्म में करते हैं, तो उसका फल हमें इस जन्म में क्यों भुगतना पड़ता है? क्या इसका कोई नियम या कारण है?

प्रेमानंद महाराज ने दिया ऐसा जवाब

महाराज ने इस सवाल का जवाब बड़े सरल और सहज उदाहरण से दिया. उन्होंने कहा, “अगर कोई व्यक्ति आज किसी की हत्या कर दे, तो क्या उसे उसी दिन फांसी पर चढ़ा दिया जाता है? नहीं. पहले मुकदमा चलता है, जांच होती है, सुनवाई होती है. कई बार सालों-साल फैसले आने में लग जाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह ब्रह्मांड में भी एक बहुत बड़ी न्यायालय है, जहां हर आत्मा के कर्मों का लेखा-जोखा दर्ज होता है. वहां कोई पक्षपात नहीं होता, न कोई झूठी गवाही चलती है और न ही कोई रिश्वत. भगवान की इस अदालत में सबकुछ बिल्कुल साफ-साफ लिखा रहता है. यही कारण है कि कई बार 100 जन्म पुराने पाप या कर्म का भी फल हमें बाद में मिल सकता है.

महाराज के अनुसार, “भगवान की अदालत का रजिस्टर देर से खुलता जरूर है, लेकिन जब खुलता है तो हिसाब बिल्कुल पक्का होता है.”

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के चमत्कारी मंत्र, जीवन में आएगा बदलाव

हमेशा अच्छे कर्म करने की सलाह

प्रेमानंद महाराज ने लोगों को समझाया कि कभी भी बुरे कर्म न करें, क्योंकि उनका फल देर-सबेर जरूर मिलेगा. भगवान के पास पूरे ब्रह्मांड का अनंत हिसाब है, इसलिए परिणाम आने में समय लगना स्वाभाविक है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अच्छे कर्म करें, सत्य के मार्ग पर चलें और नियमित रूप से नाम जप करें. महाराज का मानना है कि मानव जीवन का कल्याण केवल नाम जप और सत्कर्मों से ही संभव है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में भक्त उनके प्रवचन सुनने आते हैं और उनकी बातों को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola