Premanand Ji Maharaj: पत्नी जब प्रेम भूलकर झूठ बोलने लगे, छल-कपट करने लगे, तो क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज ने इस पर क्या कहा
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Dec 2025 7:54 PM
Premanand ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है. यदि दोनों में से कोई भी इस रिश्ते को सही तरह से न निभाए या एक-दूसरे को समान सम्मान न दे, तो रिश्ते के टूटने का डर बना रहता है. ऐसे में क्या हो जब आपकी पत्नी आपसे झूठ बोलने लगे और षड्यंत्र रचना शुरू कर दे? ऐसे में पति को क्या कदम उठाना चाहिए? आइए जानते हैं, इस बारे में प्रेमानंद महाराज का क्या कहना है.
Premanand Ji Maharaj: अक्सर वैवाहिक जीवन में कभी-न-कभी एक ऐसा पल जरूर आता है जब पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगता है, लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं. पति-पत्नी एक-दूसरे से बातें छुपाने लगते हैं. ऐसे में रिश्तों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है. पत्नी को अपने पति से अलग-अलग तरह की शिकायतें रहती हैं, तो पति को भी अपनी पत्नी से कई तरह की शिकायतें होती हैं. इसी तरह, अपनी पत्नी की कुछ आदतों से परेशान होकर एक व्यक्ति प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचा और उनसे अपनी पत्नी की आदतों को लेकर सवाल किया.
व्यक्ति ने प्रेमानंद जी महाराज से की पत्नी की शिकायत
व्यक्ति ने प्रेमानंद जी महाराज से सवाल करते हुए पूछा कि “महाराज, मेरी पत्नी बहुत झूठ बोलती है और छल-कपट करती है. मुझे क्या करना चाहिए?”
प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?
प्रेमानंद महाराज ने व्यक्ति के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भले ही आपकी पत्नी झूठ बोलती हो या आपको तकलीफ देती हो, लेकिन आपको उनके लिए अपना प्रेम बनाए रखना चाहिए. पत्नी में देवी का रूप माना जाता है. जब उनसे कोई गलती हो या उनकी कोई बात आपको बुरी लगे, तो आप उन्हें समझा सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं. लेकिन इसके बाद भी यदि वह आपको प्रताड़ित करती हैं, तो भी आप उन्हें माफ कर अपना कर्म करते रहें. आप उन्हें कहें कि “तुम पत्नी बनकर मेरे जीवन को संवारने आई हो, इसलिए मैं तुम्हें प्रेम और सम्मान दूंगा.”प्रेमानंद महाराज का कहना है कि पत्नी के कर्मों का फल उसे भगवान देंगे. आप अपने कर्म न भूलें और सही मार्ग पर चलते रहें.
यह भी पढ़ें:यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj: गुटका–तंबाकू खाकर रामायण का पाठ करना सही है या पाप? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










