Premanand ji Maharaj: गुटका–तंबाकू खाकर रामायण का पाठ करना सही है या पाप? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा
Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Dec 2025 7:42 PM
premanand Maharaj
Premanand Maharaj: गुटका, तंबाकू या अन्य किसी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद रामायण का पाठ करना सही होता है या नहीं. इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है. इन सवालों का जवाब देते हुए आइए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा.
Premanand ji Maharaj: रामायण हिंदू धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र ग्रंथ है. कहा जाता है कि इसके पाठ से मन को शांति मिलती है और सकारात्मकता बनी रहती है. लेकिन कई लोग गुटका और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद रामायण का पाठ करते हैं. ऐसे में एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से उनके वृंदावन स्थित राधा हित केली कुंज आश्रम में सवाल करते हुए पूछा कि क्या तंबाकू या गुटका खाने के बाद रामायण का पाठ करना सही है?
भक्त ने प्रेमानंद महाराज से क्या कहा?
भक्त ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि मैं रामायण का पाठ करता हूं और मेरे साथ कुछ और लोग हैं जो इसका पाठ करते हैं. लेकिन वे तंबाकू और गुटका खाते हैं. मैं उन्हें मना करता हूं कि ऐसा न करें, लेकिन वे मेरी बात नहीं मानते. उनका कहना है कि कहीं भी यह नहीं लिखा है कि तंबाकू और गुटका खाने के बाद रामायण का पाठ नहीं कर सकते. व्यक्ति महाराज से इसके बाद पूछता है कि क्या ऐसा करना सही है या गलत.
प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?
व्यक्ति के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ऐसा करना बिल्कुल गलत है. कभी भी गुटका, तंबाकू या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन कर रामायण का पाठ नहीं करना चाहिए. यह बेहद गलत है. इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने एक उपाय बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति चाहे तो पान, जिसमें किसी भी तरह का नशीला पदार्थ न डाला गया हो वह खा सकता है. नशीली चीज़ों का सेवन कर इस पवित्र ग्रंथ का पाठ करना पूरी तरह निषिद्ध है.
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्यों मिलता है पिछले जन्म का फल इस जन्म में? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज की ये 5 जरूरी बातें, हर भक्त के जीवन में ला सकती हैं शांति और सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










