Utpanna Ekadashi 2024: आज है उत्पन्ना एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Nov 2024 6:20 AM

विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2024

Utpanna Ekadashi 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन एकादशी माता का प्रकट होना हुआ, जिसके कारण इस एकादशी का नाम उत्पन्ना एकादशी रखा गया. उत्पन्ना एकादशी को विशेष महत्व दिया गया है. कहा जाता है कि एकादशी व्रत की शुरुआत के लिए उत्पन्ना एकादशी सबसे उत्तम मानी जाती है.

विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2024:  इस वर्ष उत्पन्ना एकादशी का व्रत आज 26 नवंबर, मंगलवार को रखा जा रहा है. इस दिन व्रत करके भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. जो लोग एकादशी व्रत का आरंभ करना चाहते हैं, वे उत्पन्ना एकादशी से इसकी शुरुआत करते हैं, क्योंकि इसी दिन देवी एकादशी का जन्म हुआ था.  इस दिन विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है, और तुलसी माता की आराधना का भी विशेष महत्व होता है.

उत्पन्ना एकादशी 2024 की तिथि और शुभ समय

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 26 नवंबर को रात 01 बजकर 01 मिनट पर प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 27 नवंबर को रात 03 बजकर 47 मिनट पर होगा. अतः 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा.

उत्पन्ना एकादशी 2024 पारण समय

उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण समय 27 नवंबर को अपराह्न 1:12 बजे से लेकर अपराह्न 3:18 बजे तक निर्धारित किया गया है.
उत्पन्ना एकादशी की पूजा का समय 26 नवंबर को प्रातः 11:47 बजे से लेकर अपराह्न 12:29 बजे तक रहेगा.

उत्पन्ना एकादशी 2024  पूजा विधि

सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें. इसके पश्चात भगवान विष्णु का आसन स्थापित करें.
गंगाजल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें.
इसके बाद भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें.
तुलसी के पत्ते, फूल, अक्षत और फल पूजा के समय भगवान विष्णु को अर्पित करें.
दीप जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
इसके बाद भगवान विष्णु को भोग अर्पित करें और अंत में आरती करें.
व्रत रखने वाले व्यक्तियों को दिनभर उपवास का पालन करना चाहिए, लेकिन इस दिन नियमित मात्रा में फलाहार किया जा सकता है.
रात में भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन करें और यदि संभव हो तो जागरण करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola