Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा?
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Sep 2025 5:05 PM
Surya Grahan
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 2025: 21 सितंबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर क्षेत्रों से नजर आएगा. बताया जा रहा है कि यह ग्रहण भारत से नजर नहीं आएगा.
Surya Grahan 2025: इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है. इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस मार्च के महीने 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 10:59 बजे होगी और यह 3:23 बजे आधी रात के बाद खत्म होगा. ग्रहण का सबसे गहरा समय रात 1:11 बजे रहेगा.
सूर्य ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा
बताया जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण विशेष रूप से दक्षिणी गोलार्ध अंचलों में दिखाई देगा. अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर क्षेत्रों से यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा. न्यूजीलैंड में सूर्य करीब 80 प्रतिशत तक ढका दिखाई देगा. हालांकि मार्च में लगने वाले सूर्य ग्रहण की तरह यह ग्रहण भी भारत से नहीं दिखेगा.
टाइम्स एंड डेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.66 करोड़ लोग इस आंशिक सूर्य ग्रहण को देख पाएंगे. इनमें से लगभग 4 लाख से ज्यादा लोगों को 70% तक ढका हुआ सूरज यानी गहरा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. यह नजारा सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा.
सूर्य ग्रहण देखने के सुरक्षित तरीके
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, यानी इसमें सूर्य पूरी तरह नहीं छिपेगा. ऐसे में इसे देखने के दौरान आंखों की सुरक्षा जरूरी है. ध्यान रखें:
- ग्रहण देखने के लिए सिर्फ मान्यता प्राप्त सोलर इक्लिप्स ग्लासेस का इस्तेमाल करें.
- बिना किसी सुरक्षा के कभी भी सीधे सूरज की ओर न देखें, ऐसा करने से आंखों को नुकसान हो सकता है.
- साधारण धूप के चश्मे या घर पर बनाए गए किसी भी तरह के फिल्टर से ग्रहण देखने की कोशिश न करें.
यह भी पढ़े: Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक काल, जानें सटीक समय
यह भी पढ़े: Parivartini Ekadashi Vrat 2025: आज मनाई जा रही है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का होने वाला है आरंभ, जानें कन्या पूजन का महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










