Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक काल, जानें सटीक समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Sep 2025 11:17 AM

विज्ञापन

लगने जा रहा है चंद्रग्रहण

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म का सबसे पावन पर्व है, जो मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना का प्रतीक है. इस साल नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर 2025 से हो रहा है और यह पर्व 1 अक्टूबर 2025 (महानवमी) तक चलेगा. इसके अगले दिन, यानी 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी (दशहरा) मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: आने वाले 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार यह ग्रहण भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा. यह भारत सहित प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी देशों में दिखाई देगा. हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं खगोलशास्त्र इसे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखता है.

कब लगेगा चंद्रग्रहण?

  • भारतीय समयानुसार ग्रहण का आरंभ रात 09:57 बजे होगा.
  • ग्रहण का मध्यकाल : 11:41 बजे रात
  • ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) : 01:27 बजे रात
  • इस दौरान ग्रहण का पूरा प्रभाव भारतवर्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण कैसे लगता है?

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को ढक देती है, तब चंद्रग्रहण होता है. यह प्रकृति का अद्भुत खगोलीय दृश्य है.

सूतक काल कब से?

चंद्रग्रहण से लगभग 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है. इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से सूतक का आरंभ होगा और ग्रहण के मोक्ष तक इसका प्रभाव रहेगा.

सूतक काल में क्या न करें?

  • इस समय पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित रहते हैं.
  • नए कार्यों की शुरुआत वर्जित है.
  • भोजन पकाना और करना अशुभ माना जाता है.
  • हालांकि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों पर यह नियम लागू नहीं होता. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस दौरान वातावरण में प्रदूषण और संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती है.

किन राशियों पर पड़ेगा असर?

इस चंद्रग्रहण का नकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों पर पड़ेगा. इन राशियों के लोगों को मानसिक अशांति, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें, इष्टदेव का ध्यान करें और तिल का दान अवश्य करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola