आज लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल?
Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Feb 2026 10:59 AM
सूर्य ग्रहण 2026
Surya Grahan 2026: आज मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. आमतौर पर ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल माना जाता है, लेकिन इस बार भारत में सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा. ऐसे में सूतक काल मान्य होगा या नहीं, आइए जानते हैं.
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण कुम्भ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे रिंग ऑफ फायर नाम से भी जाना जाता है. वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता और उसके चारों ओर चमकदार रिंग जैसी आकृति दिखाई देती है. आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु जी से जानते हैं कि फरवरी में लग रहे इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा या नहीं.
क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार भारत में सूतक काल नहीं माना जाएगा. सामान्य तौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है, जिसमें पूजा-पाठ और शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है. हालांकि फरवरी में लग रहा यह ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा.
इस बार भारत में रहने वाले लोगों को न तो सूतक से जुड़ी धार्मिक पाबंदियों का पालन करना होगा और न ही दैनिक कार्यों पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा. यह सूर्य ग्रहण खगोलीय दृष्टि से खास है, लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से भारत में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा.
सूर्य ग्रहण का समय (भारत समयानुसार)
- सूर्य ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 03:26 बजे
- मध्य समय: शाम 05:42 बजे
- सूर्य ग्रहण समापन: शाम 07:57 बजे
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
खगोलविदों के अनुसार, यह वलयाकार सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में दिखाई देगा:
- दक्षिणी अफ्रीका
- अंटार्कटिका
- दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से
- जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक
- अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में
अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
- सूर्य देव या भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें.
- गुरु मंत्र या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर सकते हैं.
- ग्रहण के बाद स्नान करें.
- सूर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo.: +91 8620920581
यह भी पढ़ें: Falgun amavasya 2026 : आज है फाल्गुन अमावस्या, जानें पितृ तर्पण, श्राद्ध और ग्रह शांति उपायों के साथ विशेष शुभ संयोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










