Parivartini Ekadashi Vrat 2025: आज मनाई जा रही है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :03 Sep 2025 8:01 AM
विज्ञापन
Parivartini Ekadashi Vrat 2025

आज है परिवर्तिनी एकादशी

Parivartini Ekadashi Vrat 2025: आज 3 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जिसे पद्मा एकादशी और जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में करवट बदलते हैं. व्रतीजन उपवास रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

विज्ञापन

Parivartini Ekadashi Vrat 2025: आज 3 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा. इस एकादशी को पद्मा एकादशी और जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु शेष शैया पर योगनिद्रा के दौरान करवट बदलते हैं. चातुर्मास की शुरुआत में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और परिवर्तिनी एकादशी के दिन उनकी यह मुद्रा बदलती है.

परिवर्तिनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 3 सितंबर, सुबह 3:53 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 4 सितंबर, सुबह 4:21 बजे

परिवर्तिनी एकादशी पर आज जरूर सुनें ये व्रत कथा, पूरे होंगे हर कार्य

परिवर्तिनी एकादशी 2025 पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर घर और मंदिर की साफ-सफाई करें.
  • भगवान विष्णु का जलाभिषेक करें.
  • पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें.
  • विष्णु जी को पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें.
  • मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
  • व्रत का संकल्प लें और यथाशक्ति उपवास रखें.
  • परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें.
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें.
  • तुलसी दल सहित भोग लगाएं.
  • अंत में क्षमा प्रार्थना कर व्रत संपन्न करें.

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व

  • भगवान विष्णु की विशेष कृपा – मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
  • चातुर्मास का महत्व – चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और परिवर्तिनी एकादशी को करवट बदलते हैं, जिससे यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है.
  • पापों का नाश – इस व्रत के पालन से पापों का क्षय होता है और आत्मा को शुद्धि प्राप्त होती है.
  • सुख-समृद्धि की प्राप्ति – व्रत करने वाले को घर-परिवार में शांति, सुख और समृद्धि मिलती है.
  • मोक्ष की प्राप्ति – शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत मृत्यु उपरांत मोक्ष प्रदान करने वाला है.
  • स्वास्थ्य और कल्याण – श्रद्धा और नियमपूर्वक उपवास रखने से मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों लाभकारी होते हैं.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola