ePaper

पार्लर का फेशियल फेल है! घर पर मौजूद इन 2 चीजों से 10 मिनट में पाएं ग्लास स्किन ग्लो

Updated at : 28 Feb 2026 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Glass Skin Routine At Home

घर पर ग्लास स्किन पाने का आसान तरीका, फोटो: AI

अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं. घर पर रखी सिर्फ 2 चीजों से 10 मिनट में पाएं शीशे जैसी चमकती स्किन. जानें इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.

विज्ञापन

Glass Skin Routine: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन शीशे की तरह चमके और साफ रहे. कोरियन ब्यूटी की तरह चमकती स्किन को ही ग्लास स्किन कहा जाता है. इसे पाने के लिए बहुत से लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी चमक पाने के लिए आपको बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपके घर की रसोई में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो 10 मिनट में आपकी स्किन को निखार सकती हैं. अगर आपके पास समय कम है और आप तुरंत ग्लो पाना चाहते हैं, तो यह घरेलू तरीका आपके बहुत काम आएगा. इस आर्टिकल में हम आपको उन 2 चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सही इस्तेमाल करके आप घर बैठे ही पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं.

चावल का आटा और कच्चा दूध

ग्लास स्किन पाने के लिए सबसे असरदार चीजें आपके किचन में ही हैं. आपको बस चावल का आटा और कच्चा दूध चाहिए. ये दोनों चीजें स्किन को गहराई से साफ करती हैं और उसे गोरा और चमकदार बनाती हैं.

कैसे बनाएं और लगाएं

  • पेस्ट तैयार करें: एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें. अब इसमें इतना कच्चा दूध मिलाएं कि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए.
  • चेहरा साफ करें: इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें ताकि धूल और मिट्टी निकल जाए.
  • लगाने का तरीका: अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. लगाते समय हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें.
  • सुखने दें: इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें. जब यह हल्का सूखने लगे, तो रुक जाएं.
  • धो लें: 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. चेहरे को पोंछने के बाद आप देखेंगे कि आपकी स्किन पहले से ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार नजर आ रही है.

ये नुस्खा क्यों काम करता है?

चावल का आटा: यह स्किन से गंदगी हटाता है और रंग साफ करता है. इससे स्किन टाइट होती है और शीशे जैसी चमकने लगती है.

कच्चा दूध: दूध स्किन को सॉफ्ट रखता है. यह स्किन को अंदर से फायदा पहुंचाता है, जिससे चेहरा सूखा नहीं लगता.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • चेहरा धोने के बाद कोई अच्छा एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: Summer Skincare Tips: गर्मियों में नहीं होगा चेहरा काला और ऑयली! अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 3 जादुई बदलाव

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: 10 मिनट में वापस लाएं चेहरे का ग्लो, रूखी और बेजान त्वचा के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

ये भी पढ़ें: Glowing Skin Tips: चेहरे पर 5 मिनट रगड़ें ये एक फल का छिलका, शीशे जैसी चमकेगी स्किन

ये भी पढ़ें: Rice Water Benefits: क्या आप भी चावल का पानी (पसावन) फेंक देते हैं? इसके 3 बड़े फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola