ePaper

क्या आप भी चावल का पानी (पसावन) फेंक देते हैं? इसके 3 बड़े फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Updated at : 08 Feb 2026 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Rice Water Benefits

चावल का पानी फेंकने की भूल न करें, फोटो: AI

Rice Water Benefits: क्या आप भी चावल का पानी (पसावन) बेकार समझकर फेंक देते हैं? जानें इसके 3 हैरान करने वाले फायदे, जो आपकी सेहत, चेहरे और बालों की काया पलट सकते हैं. आज ही आजमाएं ये घरेलू नुस्खा.

विज्ञापन

Rice Water Benefits: हमारे घरों में चावल तो रोज बनता है. लेकिन अक्सर हम उसका बचा हुआ सफेद पानी यानी पसावन बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो शायद आप नहीं जानते कि आप अपनी सेहत और खूबसूरती का कितना बड़ा नुकसान कर रहे हैं. जिस पानी को हम सिंक में बहा देते हैं, उसे आयुर्वेद में ताकत का खजाना कहा गया है. यह मामूली सा दिखने वाला पानी आपके शरीर की कमजोरी दूर करने से लेकर चेहरे पर चमक लाने तक का दम रखता है. अगर आप अब तक इसे फेंकने की गलती कर रहे थे, तो इस आर्टिकल पूरा पढ़ें. आज हम आपको चावल के पानी के 3 ऐसे कमाल के फायदे बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे और आज से ही इसे बचाकर रखना शुरू कर देंगे.

शरीर को मिलती है तुरंत ताकत

अगर आपको बहुत जल्दी थकान महसूस होती है या कमजोरी लगती है, तो चावल का पानी आपके लिए सबसे अच्छा एनर्जी ड्रिंक है. इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. खासकर गर्मी के मौसम में इसे पीने से शरीर ठंडा रहता है और पाचन भी ठीक रहता है. अगर पेट में जलन या दस्त की समस्या हो, तो इसमें थोड़ा सा नमक डालकर पीने से बहुत आराम मिलता है.

चेहरे पर आती है प्राकृतिक चमक

आजकल लोग चमकती त्वचा के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं, जबकि इसका इलाज आपकी रसोई में ही है. चावल के पानी को ठंडा करके रुई (Cotton) की मदद से चेहरे पर टोनर की तरह लगाएं. यह स्किन के ओपन पोर्स को छोटा करता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. रोजाना इसके इस्तेमाल से चेहरे पर एक अलग ही कुदरती निखार दिखने लगता है.

बालों को बनाए मुलायम और चमकदार

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो चावल का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. बाल धोने के बाद आखिर में चावल के पानी से बालों को साफ करें. इसे 5 से 10 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें. इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उन्हें रेशमी व चमकदार बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बादाम खाने का सही तरीका क्या है? छिलके के साथ या बिना छिलके के, यहां जानें पूरी सच्चाई

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: सफेद कपड़ों का पीलापन कैसे हटाएं? अपनाएं ये आसान तरीके, चमक उठेंगे पुराने कपड़े

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola