Surya Grahan 2020 Date, Timings in India: इस दिन लग रहा है इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें कब और किन जगहों पर देगा दिखाई...

Surya Grahan 2020 Date, Timings in India: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीना लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारत समेत सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी होगा.
Surya Grahan 2020 Date, Timings in India: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीना लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारत समेत सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी होगा.
सूर्य ग्रहण शाम 07 बजकर 04 से शुरू होगा और 15 दिसंबर को रात्रि 12 बजकर 23 पर समाप्त होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे की रहेगी. तिथि अनुसार यह ग्रहण अगहन कृष्ण अमावस्या को घटित होगा. यह खंडग्रास प्रकार का ग्रहण होगा और यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसकी धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यता नहीं है.
इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसका समय विदेशों के लिए है. इस ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर सहित दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा.
इसके अलावा यह सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में भी दिखाई देगा. चूंकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए गत चंद्र ग्रहण की तरह इस सूर्य ग्रहण का भी कोई सूतक काल मान नहीं होगा और इसका यहां कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा.
सूतक का मतलब खराब समय होता है. सूतक ऐसा समय होता है जब प्रकृति ज्यादा संवेदनशील होती है. ऐसे में किसी अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है. सूतक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों के समय लगता है. ऐसे समय में सावधान रहना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करना चाहिए.
सूतक काल में हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखाना चाहिए. किसी बच्चे के जन्म लेने के बाद भी उस घर के सदस्यों को सूतक की स्थिति में बिताने होते हैं. सूतक काल में किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं किया जाता. यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक के दौरान बंद कर दिये जाते हैं.
News posted by : Radheshyam kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




