अगस्त 2025 में वाहन खरीद के सर्वोत्तम दिन, यहां देखें तारीख और समय
Shubh Muhurat For Vehicle Purchase In August 2025
Shubh Muhurat For Vehicle Purchase In August 2025: अगर आप अगस्त 2025 में नई कार, बाइक या कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सही मुहूर्त का इंतजार जरूरी है. हिन्दू पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना न केवल सौभाग्यवर्धक माना जाता है, बल्कि यह भविष्य के सफर को भी सुरक्षित बनाता है.
Shubh Muhurat For Vehicle Purchase In August 2025: भारत में कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले “शुभ मुहूर्त” देखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है — चाहे वह शादी हो, गृह प्रवेश या फिर नया वाहन खरीदना. ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में यह विश्वास है कि यदि कोई कार्य सही समय पर किया जाए तो उसका फल अधिक शुभ, स्थायी और सुरक्षित होता है.
शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी है?
हमारे प्राचीन ऋषि-मुनियों और ज्योतिषाचार्यों ने ग्रहों, नक्षत्रों और ब्रह्मांडीय ऊर्जा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह बताया है कि इनका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. विशेष रूप से जब बात किसी बड़ी आर्थिक खरीददारी जैसे वाहन खरीदने की हो, तो शुभ समय में की गई शुरुआत न सिर्फ मनोबल बढ़ाती है, बल्कि सफलता और सुरक्षा के द्वार भी खोलती है.
Sawan Shivratri 2025 पर ऐसे करें शिव पूजन, होंगे सभी कष्ट दूर
अगस्त 2025 में वाहन खरीदने के लिए कुल 16 शुभ मुहूर्त
यदि आप अगस्त 2025 में कार, बाइक या कोई भी नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए मुहूर्तों में से कोई भी दिन आपके लिए शुभ हो सकता है:
1 अगस्त (शुक्रवार)
सुबह 5:43 बजे से 2 अगस्त की सुबह 3:40 बजे तक
3 अगस्त (रविवार)
सुबह 9:42 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5:44 बजे तक
4 अगस्त (सोमवार)
सुबह 5:44 बजे से सुबह 9:12 बजे तक
8 अगस्त (शुक्रवार)
दोपहर 2:28 बजे से 9 अगस्त की सुबह 5:47 बजे तक
10 अगस्त (रविवार)
सुबह 5:48 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक
11 अगस्त (सोमवार)
सुबह 10:33 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
13 अगस्त (बुधवार)
सुबह 10:32 बजे से 14 अगस्त की सुबह 4:23 बजे तक
14 अगस्त (गुरुवार)
सुबह 5:50 बजे से सुबह 9:06 बजे तक
17 अगस्त (रविवार)
शाम 7:24 बजे से 18 अगस्त की सुबह 5:52 बजे तक
18 अगस्त (सोमवार)
सुबह 5:52 बजे से 19 अगस्त की रात 2:06 बजे तक
20 अगस्त (बुधवार)
दोपहर 1:58 बजे से 21 अगस्त की सुबह 5:53 बजे तक
21 अगस्त (गुरुवार)
सुबह 5:53 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
27 अगस्त (बुधवार)
शाम 3:44 बजे से 28 अगस्त की सुबह 5:57 बजे तक
28 अगस्त (गुरुवार)
सुबह 5:57 बजे से 29 अगस्त की सुबह 5:58 बजे तक
29 अगस्त (शुक्रवार)
सुबह 5:58 बजे से दोपहर 11:38 बजे तक
31 अगस्त (रविवार)
सुबह 5:59 बजे से शाम 5:27 बजे तक
सलाह
गाड़ी खरीदना केवल एक आर्थिक निवेश नहीं, बल्कि सुरक्षा, सुविधा और भविष्य से जुड़ा निर्णय है. ऐसे में शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना न सिर्फ परंपरा है, बल्कि समझदारी भरा कदम भी माना जाता है. यह समय केवल एक घड़ी नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संकेत होता है, जिसमें किए गए कार्यों का परिणाम अधिक फलदायी होता है.
संपर्क करें
यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वाहन की दिशा, वास्तु सलाह, या व्रत एवं पर्व की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










