Sawan Shivratri 2025 पर ऐसे करें शिव पूजन, होंगे सभी कष्ट दूर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jul 2025 12:05 PM

विज्ञापन

Sawan Shivratri 2025 importance

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि 2025 का पर्व भगवान शिव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ अवसर है. इस दिन विधिपूर्वक शिव पूजन करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. यहां से जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व.

विज्ञापन

Sawan Shivratri 2025:हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है. पूरे महीने भक्त उपवास, पूजा और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में लीन रहते हैं. इनमें भी सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

किस दिन है सावन शिवरात्रि 2025?

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है.

  • तिथि: बुधवार, 23 जुलाई 2025
  • चतुर्दशी आरंभ: 23 जुलाई सुबह 4:39 बजे
  • चतुर्दशी समाप्त: 24 जुलाई तड़के 2:28 बजे
  • पूजा का सर्वोत्तम समय – निशीथ काल
  • रात का समय शिव पूजन के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, खासकर निशीथ काल.
  • निशीथ काल पूजा मुहूर्त: 24 जुलाई को रात 12:07 से 12:48 बजे तक (कुल 41 मिनट)

चार प्रहर की पूजा के समय

सावन शिवरात्रि पर रातभर चार प्रहरों में भगवान शिव की पूजा का विधान है:

अगस्त 2025 में वाहन खरीद के सर्वोत्तम दिन, यहां देखें तारीख और समय

  • पहला प्रहर: शाम 7:17 से रात 9:53 बजे तक
  • दूसरा प्रहर: रात 9:53 से 12:28 बजे तक
  • तीसरा प्रहर: रात 12:28 से 3:03 बजे तक
  • चौथा प्रहर: तड़के 3:03 से 5:38 बजे तक

पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.
  • पूजा स्थान पर शिव-पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
  • शिवलिंग पर दूध, दही, जल, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें.
  • शिवजी को बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल अर्पित करें, माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाएं.
  • घी का दीपक जलाएं, धूप अर्पित करें और आरती करें.
  • रात भर जागरण या मंत्र जाप करें.

व्रत पारण का समय

  • व्रतधारी अगली सुबह पूजा कर व्रत का पारण करते हैं.
  • व्रत तोड़ने का शुभ समय: 24 जुलाई को सुबह 5:38 बजे के बाद

कहां कहां मनाई जाती है सावन शिवरात्रि?

उत्तर भारत (उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल आदि) में सावन शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है. दक्षिण और पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि) में इसे आषाढ़ शिवरात्रि कहा जाता है क्योंकि वहां अमांत पंचांग का पालन होता है.

यह व्रत विशेष रूप से विवाहित महिलाओं और कुंवारों के लिए फलदायी माना जाता है. इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है तथा योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है.

ज्योतिष, जन्मकुंडली, रत्न, वास्तु और व्रत-पर्व संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 | 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola