ePaper

Sawan Purnima 2024: आज श्रावण पूर्णिमा पर करें ये दस प्रकार के स्नान, मिलेगा पुण्य

Updated at : 19 Aug 2024 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan Purnima 2024 श्रावण पूर्णिमा पर स्नान का ये है महत्व

Sawan Purnima 2024 श्रावण पूर्णिमा पर स्नान का ये है महत्व

Sawan Purnima 2024: आज 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है. इश दिन स्नान और दान का काफी महत्व है.

विज्ञापन

Sawan Purnima 2024: श्रावण मास की पूर्णिमा, आज 19 अगस्त 2024, सोमवार को है, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष महत्व रखती है. इस दिन वेदों में बताए गए दस प्रकार के स्नान का विशेष उल्लेख है, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.

Raksha Bandhan 2024: आज रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन और समृद्धि कि होगी वृद्धि

  1. भस्म स्नान: यज्ञ की भस्म का उपयोग इस स्नान में किया जाता है. यदि यज्ञ की भस्म उपलब्ध न हो, तो गौचंदन धूपबत्ती का भस्म भी प्रयोग किया जा सकता है. यह स्नान शरीर और आत्मा की पवित्रता के लिए किया जाता है.
  2. मृत्तिका स्नान: इस स्नान में पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाता है, जो शरीर की शुद्धि के साथ मानसिक शांति प्रदान करता है.
  3. गोमय स्नान: गोमाता के गोबर और गोझरण से स्नान करने को गोमय स्नान कहा जाता है. इसे भक्तिरूपी लक्ष्मी का वास माना जाता है, जिससे भक्तिरूपी संपदा बढ़ती है.
  4. पंचगव्य स्नान: इस स्नान में गाय का गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी का उपयोग किया जाता है. यह शरीर को स्वस्थ और बलवान रखने के लिए महत्वपूर्ण है.
  5. गोरज स्नान: गायों के खुर की मिट्टी का उपयोग इस स्नान में किया जाता है, जो महापातक नाशक माना जाता है.
  6. धान्य स्नान: गेहूं, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मूंग का उपयोग इस स्नान में किया जाता है. इसे सप्तधान्य स्नान भी कहा जाता है, जो पूर्णिमा के दिन किया जाता है.
  7. फल स्नान: फल के रस का उपयोग इस स्नान में किया जाता है, जिसमें आँवला विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है. इसे करने से जीवन में अनंत फल की प्राप्ति होती है.
  8. सर्वोषौधि स्नान: आयुर्वेदिक औषधियों जैसे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र का उपयोग कर स्नान किया जाता है. यह स्नान इन्द्रियों और मन को पवित्र करता है.
  9. कुशोधक स्नान: कुश की पवित्रता को मान्यता देते हुए, इसे पानी में मिलाकर स्नान किया जाता है. इससे मलिन विचारों का नाश होता है.
  10. हिरण्य स्नान: सोने के गहनों का उपयोग कर स्नान किया जाता है, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है.

श्रावण मास की पूर्णिमा पर इन दस स्नानों का महत्व बताते हुए वेदों में कहा गया है कि इस दिन किए गए स्नान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. भक्तों को इस पवित्र अवसर पर शास्त्रों में वर्णित विधियों का पालन करना चाहिए.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola