Raksha Bandhan 2024: आज रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन और समृद्धि कि होगी वृद्धि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Aug 2024 10:46 AM

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024 पर जरूर करें ये उपाय

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन दोपहर के बाद की तिथि ली जाती है, और अगर भद्रा का साया रहता है.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के प्यार का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह धन और समृद्धि पाने का भी एक शुभ अवसर है. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं या फिर किसी अन्य समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ज्योतिषाचार्यों के बताए इन आसान उपायों को आजमा सकते हैं: कयोकि आज की पुर्णिमा कुछ खास मानी जाती है. इसे नारियल पुर्णिमा भी कहा जाता है. मनोकामना पूर्ति के लिए आज किए गए सभी उपाय कारगर माने जाते है.जाने आज के कुछ खास उपाय ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जो आपके जीवन में होने वाली सभी परेशानी को इस उपाय के द्वारा ठीक कर सकते है.

Also Read: Sawan Purnima 2024: आज श्रावण पूर्णिमा पर करें ये दस प्रकार के स्नान, मिलेगा पुण्य

रक्षाबंधन पर कौन से उपाय करें ?

व्यापार में वृद्धि: महालक्ष्मी मंदिर में खीर का भोग लगाएं और बच्चों में बांटें.

शत्रुओं से मुक्ति: हनुमानजी को चोला चढ़ाकर गुड़ का भोग लगाएं.

दरिद्रता दूर करें: वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ पौधा अपने घर में लगाएं.

पैसा वापस पाने के लिए: कपूर का काजल बनाकर उधार लेने वाले व्यक्ति का नाम लिखें और उसे दबा दें.

बीमारी से छुटकारा: रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह श्मशान में फेंक दें.

व्यापार में सफलता:
पांच नींबू, काली मिर्च और सरसों को किसी सुनसान जगह गाड़ दें.

ऋण मुक्ति: हनुमान मंदिर में गुड़ के पुए चढ़ाएं और गरीबों में बांटें.

धन-समृद्धि: लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें.

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति: सरसों के तेल में सिके हुए पुए, मदार के फूल आदि को चौराहे पर रखें.

कार्य सिद्धि: गणेशजी के चित्र के सामने लौंग और सुपारी रखें और काम पर जाते समय साथ ले जाएं.

Also Read: रक्षाबंधन आज, जानें किस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई को राखी

Also Read: राखी में बांधी जाने वाली तीन गांठ है इन तीन वचनों का प्रतीक

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola