Sawan 2025 Shadi Upay: विवाह में हो रही है देर तो सावन में जरूर करें ये उपाय

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Sawan 2025 marriage remedies

Sawan 2025 Shadi Upay: यदि आपके विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं या रिश्ता बनते-बनते टूट जाता है, तो सावन का महीना इन समस्याओं से छुटकारा पाने का उत्तम समय है. भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए करें ये प्रभावशाली उपाय और शीघ्र विवाह के योग बनाएं.

विज्ञापन

Sawan 2025 Shadi Upay: हर व्यक्ति अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहता है, और विवाह उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. लेकिन कई बार लड़कियों और लड़कों की कुंडलियों में मौजूद दोषों के कारण विवाह में रुकावटें आ जाती हैं. यह समस्या न केवल लड़के, लड़कियों के लिए नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी चिंता का विषय बन जाती है. विशेष रूप से जब विवाह में बार-बार अड़चनें आने लगें, तो अभिभावक भी मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं. सावन का माह शुरू होने जा रहा है, ऐसी स्थिति में कुंवारी कन्याओं के लिए सावन के सोमवार और युवकों के लिए कुछ विशेष उपायों को अपनाने से विवाह की राह में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

सावन के सोमवार को रखें व्रत

सावन महीने के हर सोमवार को व्रत रखना अत्यंत फलदायी माना गया है. इस दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और शहद चढ़ाएं. साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करते हुए अपने मनचाहे जीवनसाथी की प्रार्थना करें.

Sawan 2025 में बाल और दाढ़ी नहीं कटवाते हैं लोग, जानें इसके पीछे की धार्मिक वजह

माता पार्वती की पूजा करें

मां पार्वती को विवाह, सौभाग्य और समर्पण की देवी माना जाता है. उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें लाल चूड़ियां, सिंदूर, कुमकुम, बिंदी आदि सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें. रोजाना “ॐ ह्रीं गौर्यै नमः” मंत्र का जाप करें, जिससे विवाह योग मजबूत होते हैं.

शिव-पार्वती विवाह कथा का श्रवण करें

सावन में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की पौराणिक कथा सुनना अथवा उसका पाठ करना बेहद शुभ होता है. यह कथा मानसिक शांति देती है और विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद करती है.

कुंवारी कन्याएं करें कांवड़ सेवा

यदि स्वास्थ्य और परिस्थिति अनुकूल हो, तो कुंवारी लड़कियां सावन में कांवड़ लाकर शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें. यह उपाय उन्हें शिव-पार्वती जैसा जीवनसाथी प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित करता है.

रुद्राभिषेक कराएं या स्वयं करें

सावन के पवित्र मास में रुद्राभिषेक कराना अत्यंत शुभ माना गया है. यह उपाय कुंडली में मौजूद विवाह संबंधित दोषों को शांत करता है और शीघ्र विवाह के मार्ग को प्रशस्त करता है.

करें गौ सेवा

हर गुरुवार को गौ माता को हरा चारा, रोटी या गुड़ खिलाएं. यह सरल सा उपाय न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है और विवाह से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola