फुलेरा दूज आज, जरूर सुनें ये कथा, पाएं खुशहाल दांपत्य का आशीर्वाद

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Phulera Dooj 2025 Katha in Hindi

Phulera Dooj 2025: फुलेरा दूज हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है. यह दिन विशेष रूप से उत्तरी राज्यों, विशेषकर ब्रज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है. फुलेरा दूज के अवसर पर मथुरा, वृंदावन और अन्य कृष्ण मंदिरों में विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं, जहां भक्तजन भगवान के साथ फूलों की होली का आनंद लेते हैं.

विज्ञापन

Phulera Dooj 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फुलेरा दूज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. आज यानी 1 मार्च 2025, शनिवार को फुलेरा दूज मनाया जा रहा है. इन दिन फुलेरा दूज की कथा सुनने से शुभ फल मिलता है, दांपत्य जीवन सुखमय होता है, यहां से पढ़ें ये कथा.

फुलेरा दूज की कथा

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय ऐसा आया जब भगवान कृष्ण लंबे समय तक राधा से मिलने वृंदावन नहीं आए. इस स्थिति में राधा रानी अत्यंत दुखी हो गईं. राधा के इस दुख को देखकर ग्वाल, गोपियों के साथ-साथ सभी पेड़ और फूल भी मुरझाने लगे.

जब यह समाचार श्री कृष्ण को मिला, तो उन्होंने तुरंत राधा रानी से मिलने के लिए वृंदावन की ओर प्रस्थान किया. राधा रानी, जो कृष्ण से मिलने की इच्छा में व्याकुल थीं, उनके आगमन की सूचना सुनकर अत्यंत खुश हो गईं. साथ ही, सूखे हुए पेड़ और पौधों में भी जीवन लौट आया. सभी पेड़-पौधे फिर से हरे-भरे हो गए. इस अवसर पर कृष्ण ने फूलों को तोड़कर राधा पर बरसाना शुरू कर दिया. इसके बाद राधा रानी ने भी कृष्ण पर फूल फेंकने लगीं. यह दृश्य देखकर गोपियों और ग्वालों ने भी एक-दूसरे पर फूल बरसाना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी यहां पढ़ें: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

ऐसी मान्यता है कि उसी दिन से फुलेरा दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाने लगा. तब से हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता है.

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 1 मार्च, शनिवार को तड़के 03:16 मिनट से हो चुका है और यह तिथि 2 मार्च, रविवार को रात्रि 12:09 मिनट पर समाप्त होगी. इस वर्ष फुलेरा दूज का पर्व 01 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है.

फुलेरा दूज के लिए शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल – प्रातः 04:40 से 06:06 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:07 से 05:56 बजे तक
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola