कल परशुराम जयंती 2025 पर बन रहा है शुभ योग, जानें इस दिन से जुड़ी मान्यताएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Apr 2025 5:55 PM
Parshuram Jayanti 2025 significance
Parshuram Jayanti 2025: परशुराम जयंती हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र उत्सव के रूप में जानी जाती है. यह दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. वे एक ऐसे अवतार माने जाते हैं, जो ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रियों के समान शस्त्रधारी और योद्धा थे. इस दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान परशुराम की पूजा करता है, तो उसे साहस और बल का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं परशुराम जयंती 2025 की तिथि, पूजा विधि, महत्व और इससे जुड़ी कुछ विशेष बातें.
Parshuram Jayanti 2025: प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती का आयोजन किया जाता है. हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान शिव के महान भक्त परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं. भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी और अधार्मिक राजाओं का नाश करने के लिए परशुराम के रूप में छठा अवतार लिया था. यह मान्यता है कि परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था, इसलिए जब तृतीया तिथि प्रदोष काल के साथ होती है, तब परशुराम जयंती मनाई जाती है.
परशुराम जयंती 2025 शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल 2025 को शाम 5:31 बजे से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी. भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था, इसलिए 29 अप्रैल 2025 को परशुराम जयंती का आयोजन किया जाएगा.
Happy Parshuram Jayanti 2025: भगवान परशुराम की जयंती पर अपनों को भेजें ये भावपूर्ण संदेश
सौभाग्य योग
ज्योतिषियों के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है. परशुराम जयंती के अवसर पर यह योग दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस योग में भगवान परशुराम की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है. इसके साथ ही, भगवान परशुराम की कृपा साधक पर बरसती है.
शोभन योग
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को शोभन योग का निर्माण हो रहा है. यह योग शाम 03:45 बजे से प्रारंभ होगा. इस योग में भगवान परशुराम की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी और साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
त्रिपुष्कर योग
परशुराम जयंती के अवसर पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है. यह योग सुबह 05:42 बजे से लेकर शाम 05:31 बजे तक रहेगा. इस योग में भगवान परशुराम की आराधना करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










