खजूर पर्व से शुरू होगा पवित्र सप्ताह, इस दिन मनाया जाएगा ईस्टर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Mar 2026 3:36 PM

विज्ञापन

इस दिन है खजूर पर्व 2026

Palm Sunday 2026: आने वाले 29 मार्च को खजूर पर्व से पवित्र सप्ताह शुरू होगा. 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 5 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा, जो प्रभु यीशु के पुनर्जीवन का प्रतीक है.

विज्ञापन

Palm Sunday 2026: मसीही समाज आगामी 29 मार्च को ‘खजूर पर्व’ (पाम संडे) श्रद्धा और आस्था के साथ मनाएगा. यह दिन प्रभु ईसा मसीह के यरूशलेम में प्रवेश और उनके राजा के रूप में किए गए स्वागत की स्मृति में मनाया जाता है. इसी दिन से मसीही समुदाय के पवित्र सप्ताह (होली वीक) की शुरुआत भी होगी, जिसे ईसाई धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है.

गुड फ्राइडे और ईस्टर का महत्व

पवित्र सप्ताह के दौरान 3 अप्रैल, शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ मनाया जाएगा. इस दिन प्रभु ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना को याद किया जाता है. कैथोलिक कलीसियाओं में ‘क्रूस का रास्ता’ की विशेष धार्मिक विधि संपन्न होगी. इसके बाद 4 अप्रैल की आधी रात को गिरजाघरों में ‘पास्का जागरण’ आयोजित किया जाएगा. 5 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा, जो ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने का प्रतीक है. इस अवसर पर जीईएल और सीएनआई कलीसिया के श्रद्धालु तड़के कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और विशेष आराधना में भाग लेंगे. ईस्टर के साथ ही 40 दिनों का उपवास काल (लेंत) समाप्त हो जाएगा.

29 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

खजूर पर्व के अवसर पर 29 मार्च को भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी. ज्वाइंट चर्चेस कमेटी के तत्वावधान में इसका आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दोपहर 1:30 बजे से होगा. इस शोभायात्रा में शहर के विभिन्न चर्चों के मसीही विश्वासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे और प्रभु यीशु के संदेशों का प्रसार करेंगे.

इस आयोजन में आरसी चर्च (धुर्वा), जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च और अन्य कलीसियाओं के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक और भक्तिमय हो उठेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola