Navratri Kalash Sthapana: पहली बार घर पर कलश स्थापना कर रहे हैं? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 21 Sep 2025 10:10 AM
Navratri Kalash Sthapana
Navratri Kalash Sthapana: नवरात्रि के पहले दिन घरों में कलश स्थापना की जाती है. सच्चे मन से और विधिपूर्वक कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं. चलिए जानते हैं घर पर कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में विस्तार से.
Navratri Kalash Sthapana: 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है. नवरात्रि के पहले दिन घरों, पंडालों और मंदिरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान करने की परंपरा है. मान्यता है कि इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद घर में बना रहता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सफलता आती है. यदि आप पहली बार घर में कलश स्थापना कर रहे हैं, तो आपके लिए कलश स्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है. सही विधि और शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना करने से पूजा का संपूर्ण फल मिलता है.
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि इस साल 22 सितंबर से शुरू हो रही है. इस दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 01:23 बजे से शुरू होकर 23 सितंबर की रात 02:55 बजे तक रहेगी.
इसलिए कलश स्थापना का शुभ समय 22 सितंबर को ही है.
मुख्य शुभ मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक
कलश स्थापना विधि
- मिट्टी में बालू और सात तरह के अनाज मिलाकर एक छोटा चबूतरा बनाएं.
- कलश को अच्छी तरह धोकर साफ करें.
- कलश पर सिंदूर और स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं.
- कलश के गले में मौली बांधें और उसमें जौ और सात तरह के अनाज डालें.
- कलश में शुद्ध जल भरें और चंदन, फूल, सुपारी, पान, और सिक्का रखें.
- कलश के मुंह पर आम के पत्ते रखें.
- मिट्टी के बर्तन में चावल भरकर उसे कलश के ऊपर रखें.
- अंत में नारियल पर लाल कपड़ा लपेटकर कलश के ऊपर रखें.
कलश पूजा
जब कलश पूरी तरह तैयार हो जाए, तो श्रद्धा और भक्ति भाव से उसकी पूजा करें. कलश को देवताओं का प्रतीक माना जाता है. इसमें भगवान वरुण, देवी पृथ्वी, देवता, वेद और दिशाओं के रक्षक को आमंत्रित करें. साथ ही प्रार्थना करें कि नवरात्रि के नौ दिनों तक पूजा में कोई बाधा न आए और सभी कार्य सफल एवं शुभ हों.
यह भी पढ़े: Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










