Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Updated:
विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan

सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan: सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी. यह पितृपक्ष का अंतिम दिन है जब पितरों को विदा किया जाता है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. इस दिन श्राद्ध, दान-पुण्य और दीपदान का विशेष महत्व है. इसे अश्विन मास की अमावस्या भी कहा जाता है.

विज्ञापन

Sarva Pitru Amavasya 2025 Deep Daan: पितृ पक्ष का अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या कहलाता है, जिसे पंचांग में अश्विन मास की अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन पितरों को विदा किया जाता है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है.

तिथि और समय

इस वर्ष सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी. अमावस्या तिथि 20 सितंबर की रात 12:17 बजे शुरू होकर 21 सितंबर तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 21 सितंबर को ही मनाया जाएगा. इस दिन पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ चतुष्पद करण का संयोग बन रहा है.

श्राद्ध और दान की परंपरा

जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती, वे इस दिन सभी पितरों के लिए श्राद्ध कर सकते हैं. इस दिन पितृदोष से मुक्ति और आशीर्वाद पाने के लिए दान-पुण्य और विशेष उपाय करना शुभ माना जाता है.

दीपदान का महत्व

सर्वपितृ अमावस्या पर दोपहर में 3 या 6 ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा देकर विदा करने की परंपरा है. शाम के समय पितरों के लिए दीपदान किया जाता है. मान्यता है कि दीपदान से पितरों के मार्ग में अंधकार नहीं रहता और वे संतुष्ट होकर अपने वंश की उन्नति का आशीर्वाद देकर पितृलोक लौटते हैं.

सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी. यह पितृपक्ष का अंतिम दिन है जब पितरों को विदा किया जाता है और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. इस दिन श्राद्ध, दान-पुण्य और दीपदान का विशेष महत्व है. इसे अश्विन मास की अमावस्या भी कहा जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola