Narak Chaturdashi 2025 Date: इस साल कब है नरक चतुर्दशी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, भोग और महत्व

Updated:
विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2025

AI Image

Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है. माना जाता है कि सूर्योदय से पहले स्नान करने और शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है. चलिए जानते हैं, इस साल किस तारीख को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी का त्योहार आमतौर पर धनतेरस के अगले दिन मनाया जाता है. यह पांच दिवसीय दिवाली पर्व का दूसरा दिन होता है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. इस दिन घरों में बड़े धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से दुख-कष्ट दूर होते हैं तथा घर में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष नरक चतुर्दशी का पर्व कब मनाया जाएगा.

2025 में नरक चतुर्दशी कब मनाई जाएगी?

नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगी, और इसका समापन 20 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में इस वर्ष नरक चतुर्दशी का पर्व 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा.

नरक चतुर्दशी का धार्मिक महत्व क्या है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक शक्तिशाली असुर का वध किया था. तभी से इस तिथि को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई. इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान विशेषकर गंगाजल से करने का विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन स्नान कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

नरक चतुर्दशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे से शुरू होगा?

नरक चतुर्दशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.

भगवान श्रीकृष्ण को क्या भोग लगाएं?

नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को बेसन के लड्डू, खीर और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Kali Puja: दिवाली की आधी रात को क्यों होती मां काली की पूजा? जानें महत्व

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगी, और इसका समापन 20 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में इस वर्ष नरक चतुर्दशी का पर्व 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा.