ePaper

पैसे ले जा रहा बोलिवियाई प्लेन क्रैश, 15 की मौत-30 घायल; नोट बटोरने दौड़े लोग, सेना ने चलाया वाटर कैनन

Updated at : 28 Feb 2026 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bolivian plane carrying currency crashed 15 killed 30 injured.

बोलिवियाई प्लेन क्रैश. फोटो- एक्स.

Plane Crash: दक्षिण अमेरिका में खराब मौसम की वजह से बोलिविया का एक सैन्य विमान क्रैश हो गया. इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए. यह प्लेन बोलिविया की करेंसी को देश की आंतरिक हिस्सों में ले जा रहा था. जैसे ही प्लेन गिरा लोग पैसे बटोरने के लिए दौड़ पड़े.

विज्ञापन

Plane Crash: बोलिविया में शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया. बोलिवियाई वायु सेना का हरक्यूलिस विमान राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो शहर की एक व्यस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस विमान में बोलिविया के नोट भरे थे, जिसके गिरने के बाद लोग बटोरने लगे.  

विमान देश के केंद्रीय बैंक के नए बैंक नोट ले जा रहा था. खराब मौसम के कारण यह व्यस्त एवेन्यू पर गिर पड़ा. विमान सांता क्रूज से एल अल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहाा था. परिवहन विमान रुकने से पहले राजमार्ग पर करीब एक दर्जन वाहनों से टकराया और अंततः पास के एक खेत में जाकर ठहर गया.

समाचार चैनल यूनिटेल के अनुसार, बोलिविया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान देश के आंतरिक हिस्सों में मुद्रा पहुंचा रहा था. बोलिविया की राष्ट्रीय एयरलाइन ने सैन्य विमान हादसे के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की. यह दुर्घटना उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोगों को बिखरे हुए पैसों को इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ते देखा गया. स्थिति को नियंत्रित करने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा बलों को पानी की बौछारों के साथ-साथ आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा. इसके बाद बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि ये विशेष नोट कानूनी मुद्रा नहीं हैं और इनकी कोई क्रय शक्ति नहीं है, क्योंकि इन्हें प्रतिस्थापन/वितरण के लिए भेजा जा रहा था और अभी आधिकारिक रूप से सक्रिय नहीं किया गया था.

बोलिविया के रक्षा मंत्रालय ने यह पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या उस समय मौजूद गंभीर मौसम परिस्थितियों की वजह से. फिलहाल दुर्घटना को लेकर कोई आधिकारिक अंतिम बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के हमले से दहशत में पाकिस्तान, देश भर में इस पर लगाया बैन

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष: पाक को मिला US का साथ, ट्रंप बोले- मैं हस्तक्षेप करूंगा…

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola