Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन भद्रा का साया, जानें सही पूजा मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Nov 2025 1:31 PM

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी पर भद्रा का साया

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी 2025 पर भद्रा का साया रहने से पूजा-पाठ का शुभ समय जानना बेहद ज़रूरी हो जाता है. इस पावन तिथि पर व्रत, गीता पाठ और श्रीकृष्ण आराधना का विशेष महत्व है. सही मुहूर्त में पूजा करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

विज्ञापन

Mokshada Ekadashi 2025: मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है. शास्त्रों में इसे मोक्ष देने वाली तिथि बताया गया है. माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों का नाश होता है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. यही वह पावन दिन भी है जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था. इसलिए इस तिथि को गीता जयंती भी बड़े उत्साह से मनाई जाती है.

मोक्षदा एकादशी 2025 की तिथि और शुभ समय

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी की शुरुआत 30 नवंबर 2025, रविवार की रात 9:29 बजे से हो रही है, और इसका समापन 1 दिसंबर 2025, सोमवार की शाम 7:01 बजे होगा. क्योंकि सनातन धर्म में उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर 2025 सोमवार को रखा जाएगा.

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण

व्रत का पारण 2 दिसंबर 2025, मंगलवार की सुबह 6:57 बजे से 9:03 बजे के बीच किया जा सकता है. इसी समय व्रत खोलना शुभ माना गया है.

भद्रा और पंचक की स्थिति

ज्योतिष अनुसार इस दिन सुबह 8:20 बजे से शाम 7:01 बजे तक भद्रा रहेगी और इसका वास धरती पर होगा. भद्रा के समय पूजा-पाठ या शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. इसके अलावा इस दिन पंचक भी रहेगा, जो सुबह 6:56 बजे से रात 11:18 बजे तक चलेगा. ऐसे समय में शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें:  इस दिन है मोक्षदा एकादशी, यहां से जान लें व्रत के नियम

मोक्षदा एकादशी का महत्व

मोक्षदा एकादशी को अत्यंत फलदायी माना गया है. जो भक्त ईमानदारी से व्रत रखते हैं उन्हें विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है. इस दिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ, भगवान श्रीकृष्ण और महर्षि वेदव्यास की पूजा बहुत शुभ मानी जाती है. माना जाता है कि इस व्रत से मोक्ष की प्राप्ति और पितृ दोष से मुक्ति संभव है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola