Mangal Gochar 2025: मंगल की बदली चाल से बदलेगी किस्मत, जानिए लाभ पाने वाली राशियां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jul 2025 1:19 PM

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025 lucky zodiac signs

Mangal Gochar 2025: जुलाई 2025 में मंगल ग्रह का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. सूर्य की राशि सिंह में स्थित मंगल का यह परिवर्तन करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. जानिए किन राशियों को होगा विशेष लाभ.

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है. जब मंगल किसी राशि या नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है. 23 जुलाई 2025 को मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी सूर्य देव हैं. इस दौरान मंगल स्वयं सिंह राशि (सूर्य की राशि) में स्थित रहेंगे, जो इसे और भी प्रभावशाली बना देता है, क्योंकि सूर्य और मंगल मित्र ग्रह माने जाते हैं.

इस गोचर का विशेष लाभ मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलने के योग हैं. आइए जानते हैं इन राशियों के लिए क्या कहती है ग्रहों की चाल—

 जुलाई के आखिरी दिनों में इन राशियों की बदलेगी किस्मत

मिथुन राशि: करियर में नई उड़ान, आत्मविश्वास में वृद्धि

मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या वर्तमान जॉब में प्रमोशन का योग बन रहा है. कार्यस्थल पर सीनियर्स से तारीफ मिलेगी और विरोधियों को अपने प्रदर्शन से पीछे छोड़ पाएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी संभव है.

सिंह राशि: आत्मबल और प्रतिष्ठा में वृद्धि

मंगल की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के आत्मबल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आपके पुराने अधूरे काम अब पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बिज़नेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पारिवारिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी और विरोधियों पर विजय संभव है.

तुला राशि: प्रेम, समृद्धि और शुभ सौदों का समय

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर प्रेम और समृद्धि लेकर आ रहा है. कोई खास व्यक्ति जीवन में प्रवेश कर सकता है, जिससे रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का यह उपयुक्त समय है. व्यापार में लाभ मिलेगा और लंबी यात्राओं के भी योग बन सकते हैं. जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज भी मिल सकता है.

ज्योतिष, वास्तु और व्रत-पर्व से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें –

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola