Mahalaxmi Vrat 2025: इस दिन से शुरू होगा महालक्ष्मी व्रत, यहां जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Updated:
विज्ञापन
Mahalaxmi AI Generated Photo

Mahalaxmi AI Generated Photo

Mahalaxmi Vrat: महालक्ष्मी व्रत महिलाएं घर की शांति और खुशहाली के लिए करती हैं. यह व्रत 16 दिन तक चलता है. इस वर्ष 31 अगस्त से महालक्ष्मी व्रत शुरू होगा और इसका समापन 14 सितंबर को होगा.

विज्ञापन

Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को समाप्त होता है. इस दिन धन और वैभव की देवी माता महालक्ष्मी की पूजा की जाती है. चलिए जानते हैं कि इस वर्ष माता महालक्ष्मी का व्रत कब से शुरू होगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष 31 अगस्त से महालक्ष्मी व्रत शुरू होगा और इसका समापन 14 सितंबर को होगा.

महालक्ष्मी व्रत की मान्यता

मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्तों के घर में सुख और शांति बनी रहती है. माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती है और जीवन से कठिनाइयां दूर होती हैं. इस व्रत को आमतौर पर महिलाएं घर की शांति और खुशहाली के लिए करती हैं. यह व्रत 16 दिन तक चलता है. इस दौरान महिलाएं फलाहार करती हैं.

महालक्ष्मी व्रत पूजा विधि

महालक्ष्मी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पूजा स्थान पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखें. माता को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से स्नान कराएं. फिर एक कलश में जल भरकर उसके ऊपर नारियल रख दें और इसे मां लक्ष्मी के सामने रखें. अब माता को फूल, फल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. दीप जलाकर भोग लगाएं और मां लक्ष्मी की प्रार्थना करें. रात में जब चांद निकल आए, तब उन्हें अर्घ्य दें.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang: आज 30 अगस्त 2025 के शुभ-अशुभ समय और पावन योग

यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर

यह भी पढ़े: Santan Saptami 2025: आज मनाई जा रही है संतान सप्तामी, जानें संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola