Kawad Yatra 2025: सावन में गूंजेंगे ‘बोल बम’, जानें कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jul 2025 8:12 AM
Kawad Yatra 2025 start date
Kawad Yatra 2025:सावन 2025 की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा का पावन पर्व भी आरंभ होगा. ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ शिव भक्त गंगाजल लाने के लिए निकलेंगे. यह यात्रा न केवल आस्था, बल्कि तप, संयम और भक्ति का प्रतीक है. जानिए इसकी शुरुआत की सही तारीख और महत्व.
कांवड़ यात्रा श्रद्धा, समर्पण और धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जाती है. हर साल सावन के पवित्र महीने में लाखों शिव भक्त यह यात्रा करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्तगण “बोल बम” के जयकारों के साथ पवित्र नदियों से गंगाजल भरते हैं और पैदल यात्रा कर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. इस यात्रा का उद्देश्य केवल शिवभक्ति नहीं, बल्कि आत्म अनुशासन और तपस्या का अनुभव भी होता है. कांवड़ यात्रा का धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत गहरा है. हालांकि, इस बार कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि इसकी सही शुरुआत तिथि क्या है. तो आइए इस लेख में जानते हैं कांवड़ यात्रा 2025 की सही तारीख और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी.
कांवड़ यात्रा 2025 कब से शुरू होगी?
वर्ष 2025 में सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई (शुक्रवार) से हो रही है. इसी दिन से कांवड़ यात्रा का भी औपचारिक शुभारंभ होगा. यह यात्रा 6 सितंबर 2025 (अनंत चतुर्दशी) तक चलेगी. इस दौरान भक्त देशभर के प्रमुख शिवधामों में जल अर्पण कर शिव कृपा पाने का प्रयास करते हैं.
Sawan 2025 में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये नियम
उत्तर भारत के कई राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा—में यह यात्रा विशेष श्रद्धा और धूमधाम से निकाली जाती है. श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख और देवघर जैसे तीर्थ स्थलों से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और अपने इष्ट शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं.
कांवड़ यात्रा का धार्मिक महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन के दौरान कालकूट विष निकला था, तो भगवान शिव ने संपूर्ण सृष्टि की रक्षा हेतु उसे अपने कंठ में धारण किया था. तब देवताओं ने उन्हें शीतलता प्रदान करने के लिए गंगाजल अर्पित किया. उसी परंपरा का अनुसरण करते हुए आज भी श्रद्धालु सावन में गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.
कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भक्ति, आत्मसंयम और समर्पण का गहरा प्रतीक है. ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन और नियमों का पालन करते हुए यह यात्रा करते हैं, उन्हें मनवांछित फल प्राप्त होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










