Kalki Jayanti 2025: कल्कि जयंती आज,  जानें विष्णु के 10वें अवतार के बारे में

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jul 2025 10:44 AM

विज्ञापन

Kalki Jayanti 2025

Kalki Jayanti 2025: कल्कि जयंती आज, 30 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है. यह पर्व भगवान विष्णु के दसवें और भविष्य में होने वाले अवतार कल्कि को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि कल्कि अवतार कलयुग के अंत में अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करेंगे.

विज्ञापन

Kalki Jayanti 2025: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कलयुग के अंत में भगवान विष्णु कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होंगे. माना जाता है कि उनका जन्म सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होगा. इसी कारण हर वर्ष इस तिथि को कल्कि जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यह पावन पर्व आज 30 जुलाई को पड़ रहा है. इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु के दसवें अवतार—कल्कि—की पूजा-अर्चना करते हैं. यह भगवान विष्णु का ऐसा दिव्य रूप है जिसकी आराधना उनके अवतरण से पहले ही की जाती रही है.

Kalki Jayanti 2025:  जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन का समय

वर्ष 2025 में कल्कि जयंती का पर्व बुधवार, 30 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

  • इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 4:31 बजे से रात 7:13 बजे तक रहेगा.
  • षष्ठी तिथि की शुरुआत: 30 जुलाई को रात 12:46 बजे
  • षष्ठी तिथि का समापन: 31 जुलाई को रात 2:41 बजे
  • भक्तजन इस दिन व्रत, मंत्र-जप और कल्कि अवतार की आराधना कर कलयुग के अंत में धर्म की पुनः स्थापना की कामना करते हैं.

कल्कि जयंती पूजन विधि

  • कल्कि जयंती के दिन सुबह स्नान आदि करके स्वच्छता के साथ व्रत का संकल्प लें. हल्के और साफ वस्त्र धारण करें. यदि आपके पास भगवान कल्कि की प्रतिमा उपलब्ध नहीं है, तो भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें और उनका जलाभिषेक करें.
  • इसके बाद भगवान विष्णु को कुमकुम से तिलक लगाएं और अक्षत (साबुत चावल) अर्पित करें. ध्यान रखें कि भगवान को कभी भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं.
  • फिर भगवान को फल-फूल, अबीर, गुलाल आदि समर्पित करें और दीपक (तेल या घी का) जलाकर पूजा करें. आराधना के पश्चात आरती करें और भगवान को चढ़ाए गए फल-मिठाई को प्रसाद रूप में वितरित करें.
  • पूजा के अंत में भगवान से जीवन की समस्याओं के निवारण और सुख-शांति की प्रार्थना करें. ऐसा करने से घर में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
  • इसके अलावा, कल्कि द्वादशी के दिन दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना गया है. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य उपयोगी वस्तुएं दान करें — यह भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ उपाय है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola