Hariyali Teej 2025 का व्रत कब रखें, जानिए पारंपरिक पूजन विधि और कथा
Hariyali Teej 2025 Date
Hariyali Teej 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का व्रत विशेष महत्व रखता है. इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. यह उपवास हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. जानिए इस साल तीज व्रत किस दिन रखा जाएगा.
Hariyali Teej 2025: सावन का महीना शुरू होते ही वातावरण में भक्ति, हरियाली और उत्सव की रंगत छा जाती है. खासकर विवाहित महिलाओं के लिए हरियाली तीज (Hariyali Teej) का पर्व अत्यंत महत्व रखता है. इस वर्ष हरियाली तीज रविवार, 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी. यह पर्व सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया को आता है और सौभाग्य, प्रेम तथा वैवाहिक सुख की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है.
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व
हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का पावन दिन माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने वर्षों की तपस्या के बाद शिवजी को पति रूप में प्राप्त किया था. इस शुभ अवसर पर विवाहित महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र तथा सुखी दांपत्य जीवन के लिए माता पार्वती से प्रार्थना करती हैं.
सूर्य के राशि बदलते ही इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
कैसे मनाया जाता है हरियाली तीज?
- महिलाएं हरे वस्त्र पहनती हैं जो हरियाली, सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक होते हैं.
- हाथों में मेहंदी रचाना इस दिन विशेष शुभ माना जाता है. कहा जाता है, मेहंदी जितनी गहरी, पति का प्रेम उतना ही प्रगाढ़.
- निर्जला व्रत रखा जाता है यानी बिना जल और अन्न के व्रत.
- सिंदारा भेजने की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें मायके से विवाहित बेटियों के लिए कपड़े, मिठाई, चूड़ियां और श्रृंगार का सामान भेजा जाता है.
किन राज्यों में मनाई जाती है हरियाली तीज?
- राजस्थान: पारंपरिक झांकियां, मेले और माता पार्वती की शोभायात्राएं.
- पंजाब: ‘तियां’ नाम से प्रसिद्ध, महिलाएं लोकगीत गाती हैं और गिद्धा करती हैं.
- हरियाणा: राज्य सरकार की छुट्टी, स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम.
- चंडीगढ़: छात्र-छात्राएं नाटक, लोकनृत्य और फोक आर्ट्स की प्रस्तुतियां देते हैं.
अन्य प्रमुख तीज पर्व
- कजरी तीज 2025 – मंगलवार, 12 अगस्त 2025
- मानसून के स्वागत और हरियाली की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व.
- हरतालिका तीज 2025 – मंगलवार, 26 अगस्त 2025
- कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए उपवास करती हैं.
हरियाली तीज केवल पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, प्रेम और तप का प्रतीक है. सावन की हरियाली और भक्ति का रंग महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भर देता है. यदि आप भी इस वर्ष तीज का व्रत रख रही हैं, तो उसे पूरे श्रद्धा भाव और पारंपरिक विधि-विधान से करें—माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा अवश्य प्राप्त होगी.
जन्मकुंडली, वास्तु या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










