Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य के राशि बदलते ही इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2025 1:04 PM
Surya Rashi Parivartan 2025
Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ के लिए यह बेहद शुभ साबित होता है. 16 जुलाई 2025 को सूर्य मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है. जानिए कौन सी हैं वो सौभाग्यशाली राशियां.
Surya Rashi Parivartan 2025: जुलाई 2025 का महीना ज्योतिष दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है—सूर्य देव का राशि परिवर्तन. नवग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व, सम्मान और सरकारी कार्यों के प्रतीक हैं. जब सूर्य राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभफलदायी सिद्ध होता है.
इस बार सूर्य देव 16 जुलाई 2025, शाम 5:17 बजे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक असर तीन राशियों पर पड़ेगा—जिनके करियर, आय, समाज में प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है.
Hariyali Teej 2025 का व्रत कब रखें, जानिए पारंपरिक पूजन विधि और कथा
वृषभ राशि (Taurus): किस्मत का साथ और आर्थिक उन्नति
- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य के द्वार खोल सकता है.
- नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं.
- पहले किए गए निवेश से अब अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है.
- विदेश या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है.
- समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी.
- सलाह: आत्मविश्वास के साथ शुरू किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी.
सिंह राशि (Leo): नई जिम्मेदारियों और सम्मान का समय
- सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए यह गोचर अत्यंत प्रभावशाली रहेगा.
- आय के नए स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
- सरकारी कामों में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं.
- व्यापार में विस्तार और कार्यस्थल पर प्रशंसा संभव है.
- प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.
- सलाह: आने वाले अवसरों को हाथ से न जाने दें, समय आपका साथ दे रहा है.
कन्या राशि (Virgo): न्याय, राहत और मानसिक शांति
- कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय राहतभरा हो सकता है.
- कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक निर्णय मिलने के योग हैं.
- पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं.
- छात्रों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिला सकता है.
- सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा, और नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं.
- सलाह: आत्मविश्वास बनाए रखें, अच्छे कर्मों का फल अब मिलने वाला है.
सूर्य का यह गोचर केवल राशियों पर ही नहीं, बल्कि करियर, धन, रिश्ते और समाजिक पहचान पर भी गहरा असर डालेगा. वृषभ, सिंह और कन्या राशि के जातक इस समय का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं.
यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य गोचर का आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली पर क्या प्रभाव पड़ेगा या वास्तु एवं रत्न संबंधी सलाह चाहिए, तो संपर्क करें –
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 | 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










