आज कर्क राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति, जानिए शुभ अशुभ समय और राहुकाल

Updated:
विज्ञापन

आज 18 जून 2026 का पंचांग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aaj Ka Panchang 18 June 2026: आज विनायकी गणेश चतुर्थी है। जानें चतुर्थी तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, ग्रहों की स्थिति और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के विशेष उपाय।

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 18 June 2026: आज 18 जून 2026 दिन गुरुवार है. महावीर पंचांग के अनुसार शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तिथि पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में शुक्र और देव गुरु बृहस्पति के साथ मौजूद हैं. सूर्य और बुध मिथुन राशि में मौजूद हैं. मंगल मेष राशि में स्थित हैं. शनि मीन राशि में मौजूद हैं. राहु कुंभ राशि में तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं तंत्र विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्रबाहु: से आज का पंचांग …

विज्ञापन

आज का पंचांग 18 जून 2026 दिन गुरुवार

तिथि: अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी रात 11 बजकर 39 मिनट तक तक, उपरांत पंचमी तिथि
श्री शुभ संवत: 2083
शाके: 1948
हिजरी सन: 1447-48
सूर्योदय: 04:59 AM
सूर्यास्त: 06:43 PM
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पुष्य शाम 4 बजकर 21 मिनट तक उपरांत श्लेषा नक्षत्र, योग: व्याघात रात 10 बजकर 46 मिनट तक, करण: वव दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत भद्रा

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- मिथुन राशि
चंद्रमा- कर्क राशि
मंगल- मेष राशि
बुध- मिथुन राशि
गुरु-कर्क राशि
शुक्र- कर्क राशि
शनि- मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ – उत्तम: 04:59 Am से 06:42 Am
रोग – अमंगल: 06:42 Am से 08:25 Am
उद्वेग – अशुभ: 08:25 Am से 10:08 Am
चर – सामान्य: 10:08 Am से 11:51 Am
लाभ – उन्नति: 11:51 Am से 01:34 Pm
अमृत – सर्वोत्तम: 01:34 Pm से 03:17 Pm
काल – हानि: 03:17 Pm से 05:00 Pm
शुभ – उत्तम: 05:00 Pm से 06:43 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:36 Am से 04:18 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:23 Am से 12:18 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 Pm से 03:03 Pm

आज का अशुभ समय (मुहूर्त)

राहुकाल: दोपहर 01:34 Pm से 03:17 Pm
यमगण्ड: सुबह 04:59 Am से 06:42 Am
गुलिक काल: सुबह 08:25 Am से 10:08 Am

ये भी पढ़ें: आज 18 जून 2026 को बना दुर्लभ गजकेसरी योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और सम्मान

उपाय

आज वैनयकी (विनायकी) गणेश चतुर्थी है. वैनयकी (विनायकी) गणेश चतुर्थी हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. यह दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान, सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है.आज ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola