Happy Buddha Purnima 2025 Wishes: बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर दिल से भेजें ये श्रेष्ठ और शांतिपूर्ण शुभकामनाएं

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Happy Buddha Purnima 2025 Wishes

Happy Buddha Purnima 2025 Wishes: बौद्ध धर्म के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के उपदेशों को स्मरण करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा करते हैं. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. इसलिए, हम आपके लिए कुछ उत्कृष्ट बधाई संदेश प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Buddha Purnima 2025 Wishes: वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों घटनाएँ होती हैं. यह दिन मानवता, करुणा, शांति और सच्चे धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है. जब जीवन व्यस्तता और तनाव से भरा होता है, तब वैशाख पूर्णिमा हमें आंतरिक शांति की खोज, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है. इस दिन स्नान, दान और व्रत का विशेष महत्व होता है. गंगा स्नान करना, ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र और जल का दान देना, और पवित्र ग्रंथों का पाठ करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. कल, यानी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में आप इन खास संदेशों को अपनों को भेजकर बधाई दे सकते हैं.

Happy Buddha Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर

वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे.

Vaishakh Purnima 2025 Vrat की यह कथा है बेहद महत्वपूर्ण, बिना इसके अधूरा है व्रत

Happy Buddha Purnima 2025: जैसे पूर्णिमा का चंद्रमा संपूर्ण होता है

जैसे पूर्णिमा का चंद्रमा संपूर्ण होता है, वैसे ही आपके जीवन में भी संपूर्णता, उजाला और सुकून बना रहे. वैशाख पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!

Happy Buddha Purnima 2025: करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें

करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें – यही है बुद्ध पूर्णिमा का सच्चा संदेश. आपको और आपके परिवार को शुभ अवसर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और शुभ समय

Happy Buddha Purnima 2025: पुण्य, परोपकार और ध्यान का पर्व है

पुण्य, परोपकार और ध्यान का पर्व है वैशाख पूर्णिमा. इस दिन के शुभ अवसर पर आपका जीवन पवित्रता और आनंद से भर जाए. शुभकामनाएं!

Happy Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा पर करें शुभ संकल्प

बुद्ध पूर्णिमा पर करें शुभ संकल्प, पाएं शांति और ज्ञान की दिशा. इस पावन तिथि की हार्दिक बधाई!

Happy Buddha Purnima 2025: दया, शांति और प्रेम का संदेश लेकर आई है

दया, शांति और प्रेम का संदेश लेकर आई है वैशाख पूर्णिमा. आप सदा बुद्धिमान और स्वस्थ रहें – यही शुभकामना है.

Happy Buddha Purnima 2025: गौतम बुद्ध की सीखें करें जीवन में धारण

गौतम बुद्ध की सीखें करें जीवन में धारण, और पाएं सच्चे सुख का अनुभव. वैशाख पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

Happy Buddha Purnima 2025: यह पूर्णिमा लाए आपके जीवन में पूर्णता

यह पूर्णिमा लाए आपके जीवन में पूर्णता, विश्वास और संतुलन. वैशाख पूर्णिमा पर मंगलकामनाएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola