ePaper

Vaishakh Purnima 2025 Vrat की यह कथा है बेहद महत्वपूर्ण, बिना इसके अधूरा है व्रत

Updated at : 12 May 2025 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2025 Vrat Katha in Hindi

Vaishakh Purnima 2025 Vrat Katha

Vaishakh Purnima 2025 Vrat Katha: वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. यह पूर्णिमा इस वर्ष 12 मई को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. कई लोग इस पूर्णिमा पर उपवास रखते हैं. उपवास करने वालों के लिए वैशाख पूर्णिमा की कथा का पाठ करना आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं इस पौराणिक कथा के बारे में.

विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2025 Vrat Katha: वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा का उत्सव हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष, वैशाख पूर्णिमा का पर्व आज, 12 मई को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. अनेक लोग इस पूर्णिमा पर उपवास रखते हैं. उपवास करने वालों के लिए वैशाख पूर्णिमा की कथा का पाठ करना आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं यह पौराणिक कथा क्या है.

वैशाख पूर्णिमा व्रत कथा

वैशाख पूर्णिमा की पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में धनेश्वर नामक ब्राह्मण अपनी पत्नी सुशीला के साथ निवास करता था. उसके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं थी, फिर भी वह दुखी रहता था. उसके दुख का मुख्य कारण संतान का अभाव था. एक बार उस नगर में एक साधु महात्मा आए, जो आस-पास के सभी घरों से भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करते थे. लेकिन, वह साधु कभी भी धनेश्वर ब्राह्मण के घर से भिक्षा मांगने नहीं जाते थे. साधु के इस व्यवहार को देखकर सुशीला और धनेश्वर बहुत दुखी हुए.

आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और शुभ समय

एक दिन उन्होंने साधु से पूछा कि आप सभी घरों से भिक्षा लेते हैं लेकिन हमारे घर नहीं आते, ऐसा क्यों साधु महाराज? क्या हमसे कोई अपराध हुआ है. तब साधु ने उत्तर दिया कि तुम निःसंतान हो. ऐसे में तुम्हारे घर से भिक्षा लेना पतितों के अन्न के समान होगा और मैं कभी भी पाप का भागीदार नहीं बनना चाहता. बस इसी कारण मैं तुम्हारे घर से भिक्षा नहीं लेता हूं. यह सुनकर धनेश्वर बहुत दुखी हुआ लेकिन उसने साधु महाराज से इस दुख से मुक्ति पाने का उपाय पूछा. तब साधु ने ब्राह्मण दंपत्ति को सोलह दिन तक मां चंडी की पूजा करने की सलाह दी. इसके बाद धनेश्वर और उसकी पत्नी ने विधि विधान से इस व्रत का पालन किया.

इस दंपत्ति की भक्ति से प्रसन्न होकर मां काली प्रकट हुईं और उन्होंने सुशीला को गर्भवती होने का आशीर्वाद दिया. इसके साथ ही, उस ब्राह्मण दंपत्ति को पूर्णिमा के दिन पूजा करने की विधि भी बताई. माता ने पूर्णिमा की विधि समझाते हुए कहा कि हर पूर्णिमा को दीपक जलाना है, और हर पूर्णिमा पर दीपकों की संख्या बढ़ाते जाना है, जब तक कि 32 दीपक न हो जाएं. इस उपाय को करने से माता की कृपा से सुशीला गर्भवती हुईं. परिणामस्वरूप, दंपति के घर एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसका नाम देवदास रखा गया.

देवदास ने बड़े होने पर विद्या प्राप्ति के लिए काशी की यात्रा की, जहां उसे धोखे से विवाह करना पड़ा. जब देवदास ने अपनी अल्पायु का उल्लेख किया, तब भी उसकी शादी जबरदस्ती कर दी गई. लेकिन जब काल देवदास की जान लेने आया, तो वह उसे मारने में असमर्थ रहा. इसके बाद काल ने यमराज से जाकर कहा कि वह देवदास की जान नहीं ले सका. तब यमराज ने इस कारण को जानने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के पास गए. पार्वती माता ने यमराज को काली मां से मिले वरदान के बारे में बताया और कहा कि ब्राह्मण दंपत्ति ने पूर्णिमा का व्रत रखा था, इसलिए देवदास को कोई हानि नहीं पहुँचा सकता. इस प्रकार पूर्णिमा व्रत का महत्व और भी बढ़ गया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola