आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और शुभ समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 May 2025 4:35 AM
Buddha Purnima 2025 today on 12 may
Buddha Purnima 2025: वैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है, और इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा और व्रत का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को मनाई जा रही है.
Buddha Purnima 2025: बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती या वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है. यह उत्सव वैशाख महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 2025 में आज सोमवार, 12 मई को है. इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था, इसलिए इसे ‘त्रैवेदिक’ उत्सव भी कहा जाता है. आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त.
बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि 11 मई को शाम 06:55 बजे से प्रारंभ होगी और 12 मई को शाम 07:22 बजे समाप्त होगी. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को मनाई जा रही.
बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर दिल से भेजें ये शुभकामनाएं
शुभ योग
पंचांग के अनुसार, रवि योग सुबह 05:32 से 06:17 तक है, वरीयान् योग पूरी रात रहेगा, और स्वाती नक्षत्र सुबह 06:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र का निर्माण होगा.
आज है बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और शुभ समय
स्नान-दान का समय जानें
पंचांग के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:08 से 04:50 बजे तक और रवि योग 05:32 am से 06:17 am तक है. शुभ – उत्तम चौघड़िया मुहूर्त सुबह 08:55 से 10:36 बजे तक रहेगा.
बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि
पवित्र नदी में स्नान करें या गंगाजल मिलाकर स्नान करें. भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी का जलाभिषेक करें. माता का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें. अब मां लक्ष्मी को लाल चंदन, लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें. यदि संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें. बुद्ध पूर्णिमा व्रत कथा का पाठ करें. श्री लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें. भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें. माता को खीर का भोग लगाएं. चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें. अंत में क्षमा प्रार्थना करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










